{"_id":"6058c60e8ebc3ee651745563","slug":"brave-woman-caught-miscreants-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: साहसी महिला ने बाइक से गिराए लुटेरे, भीड़ ने जमकर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: साहसी महिला ने बाइक से गिराए लुटेरे, भीड़ ने जमकर की पिटाई
Tue, 23 Mar 2021 12:36 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना सदर क्षेत्र के रोहता स्थित खुशबू गार्डन के पास सोमवार शाम को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से चेन लूट का प्रयास किया। महिला ने एक बदमाश का हाथ पकड़कर खींच दिया। इससे बदमाश बाइक सहित गिर गए।
विज्ञापन
इसके बाद जुटी भीड़ ने दोनों को पकड़कर पिटाई लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि महिला ने शिकायत नहीं की है। अपनी ओर से मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के पास से नशा करने का पाउडर और दो तमंचे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि महिला दूध लेकर आ रही थी। खुशबू गार्डन के गेट के पास बाइक सवार बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारा। मगर, महिला ने दूध का डिब्बा छोड़ दिया। एक हाथ से चेन पकड़ी और दूसरे से बदमाश का हाथ पकड़कर खींच लिया। बदमाशों की बाइक सामने से आती बाइक से टकरा गई। दोनों गिर गए।
विज्ञापन
महिला के शोर मचाने पर लोग आ गए। उन्होंने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सेवला जाट निवासी आशु और नंदपुरा निवासी संजू बताए। उनके खिलाफ पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।