{"_id":"677977ba826f46bf5705c0fa","slug":"brass-bells-stolen-from-two-temples-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-129761-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी
Sat, 04 Jan 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव खेरिया और नगला आंध्रा स्थित दो मंदिरों से शुक्रवार की रात चोरों ने पीतल के घंटे चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शनिवार की सुबह जब लोगों को जानकारी हुई तो आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
औंछा क्षेत्र के गांव खेरिया में शिव मंदिर पर ग्रामीणों की खासी आस्था है। यहां ग्रामीण पीतल के घंटे आदि चढ़ाकर अपनी मनौती मांगते हैं। शुक्रवार की रात चोरों ने मंदिर में लगे करीब 3 क्विंटल वजन के घंटे चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं शुक्रवार की रात को चोरों ने क्षेत्र के गांव नगला आंध्रा स्थित ब्रहृमदेव मंदिर से चोर पीतल के घंटे चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह जब मंदिरों से चोरी की जानकारी हुई तो लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मंदिरों के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने मांग रखी की मंदिर जैसी पवित्र जगह में चोरी करने वालों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजे।