फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Braj Region to Plant 16.4 Million Saplings During Monsoon Green Drive

हरियाली का महाअभियान: 27 विभागों संग मिलकर वन विभाग लगाएगा 1.64 करोड़ पौधे, नर्सरियों में तैयारियां पूरी

Thu, 04 Jun 2026 09:09 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 09:09 AM IST
सार

ब्रज क्षेत्र में इस मानसून 27 विभागों के सहयोग से 1.64 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे, जिसमें आगरा को सबसे बड़ा लक्ष्य मिला है। पीपल, नीम, बरगद, जामुन और अन्य देसी-औषधीय प्रजातियों के पौधों से हरियाली बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा।
 

विज्ञापन
Braj Region to Plant 16.4 Million Saplings During Monsoon Green Drive
वन विभाग द्वारा पौधारोपण के लिए खोदे जा रहे गड्ढे।  - फोटो : samvad

विस्तार

इस बार मानसून में ब्रज क्षेत्र में वन विभाग 27 सरकारी विभागों के साथ मिलकर 1.64 करोड़ पौधे लगाएगा। शुक्रवार को पर्यावरण दिवस से शुरू होने वाले महाभियान में पौधे रोपे जाएंगे। इसके बाद मानसून की पहली बारिश होने के बाद पौधे लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


वन संरक्षक अनिल कुमार पटेल ने बताया कि चारों जिलों का लक्ष्य तय किया गया है। 27 विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। सबसे ज्यादा आगरा में 53,34,914 पौधे रोपे जाएंगे। इसके अलावा फिरोजाबाद में 44,13,932, मैनपुरी में 34,07,217 और मथुरा में 33,04,728 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान न केवल शुद्ध ऑक्सीजन देगा, बल्कि भूजल स्तर को सुधारने, जैव विविधता को बचाने और जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


देसी और औषधीय पौधों पर जोर
वन संरक्षक अनिल पटेल ने बताया कि पर्यावरण दिवस से पहले सरकारी विभागों को नर्सरियों से पौधे उपलब्ध करा दिए गए हैं। इस बार पौधरोपण में जैव विविधता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। ऐसे पौधे चुने गए हैं जो दीर्घायु होने के साथ-साथ औषधीय महत्व रखते हैं। इनमें मुख्य रूप से छायादार और फलदार पौधे जैसे- पीपल, बरगद, पाकड़, नीम, अर्जुन, जामुन, सहजन, शीशम, कदंब, बेल, गूलर और आम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


419 जगहों पर लगाए जाएंगे पौधे
अपर प्रधान वन संरक्षक भीम सेन ने बताया कि इस बार 419 जगहों को पौधारोपण के लिए चुना गया है। वन विभाग के साथ अन्य विभाग भी पौधे रोपेंगे, जिनके लिए वह जमीन तय करेंगे। मानसून के बाद पहली बारिश होते ही यह अभियान जोर पकड़ेगा। आपसी सहयोग और सही नियोजन के साथ 1.64 करोड़ से अधिक पौधे लगाने के इस विशाल लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया जाएगा।

यह प्रमुख विभाग लगाएंगे पौधे
विभाग पौधे
वन विभाग 55,87,000
पर्यावरण विभाग 7,64,000
ग्राम्य विकास विभाग 55,81,751
राजस्व विभाग 5,27,000
पंचायती राज विभाग 6,38,000
नगर विकास विभाग 3,41,000
लोक निर्माण विभाग 77,000
रेशम विभाग 1,07,000
कृषि विभाग 12,55,000
पशुपालन विभाग 46,000
उद्योग विभाग 56,000
ऊर्जा विभाग 35,420
माध्यमिक शिक्षा विभाग 38,000
बेसिक शिक्षा विभाग 62,000
उच्च शिक्षा विभाग 1,06,000
स्वास्थ्य विभाग 69,000
रेलवे विभाग 81,000
उद्यान विभाग 7,76,000



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed