फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Braj Film Festival begins in Vrindavan

ब्रज फिल्म फेस्टिवल शुरू, लघु फिल्मों का प्रदर्शन

Sat, 06 Feb 2021 08:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
Braj Film Festival begins in Vrindavan
मथुरा। वृंदावन शोध संस्थान के सभागार में ब्रज फिल्म फेस्टिवल के शुभारंभ के अवसर पर सभा को संबोधि? - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन शोध संस्थान में शनिवार को ब्रज फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो गई। फेस्टिवल के पहले दिन करीब 12 लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। बांसुरी संस्था द्वारा आयोजित ब्रज फेस्टिवल का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ठाकुर बांके बिहारी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि बांसुरी का यह प्रयास ब्रज संस्कृति को पूरे भारत में बढ़ावा देने वाला साबित होगा। इससे ब्रज का गौरव बढ़ेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता राधाकृष्ण पाठक ने की। विशिष्ट अतिथि साध्वी देवी माहेश्वरी, डॉ. सतीश चंद्र दीक्षित, बॉलीवुड अभिनेता व निर्माता निर्देशक सिद्धार्थ नागर, बॉलीवुड निर्माता निर्देशक सूरज तिवारी, एनके ग्रुप के विवेक अग्रवाल, संस्था संस्थापक विनय गोस्वामी की मौजूदगी में लघु फिल्म में मोटर साइकिल थीफ, अलाइव द रियल पेन, विरजा, हिंदी अखबार, उम्मीद एक खुशी, द हॉकर, मैं रजनी हूं जैसी शानदार फिल्मों के साथ मेहरो और मेरा फितूर म्यूजिक वीडियो के रूप में दिखाई गईं। दर्शकों ने विरजा को सराहा, जो कि यमुना की स्थिति के ऊपर बनी है।
विज्ञापन

इस मौके पर अतिथियों का स्वागत संस्था के मंत्री प्रेम कौशिक ने किया। संचालन राहुल उपाध्याय ने किया। संस्था के महामंत्री विवेक आचार्य, अभय वशिष्ठ, पूनम सारस्वत, अतुल श्रीवास्तव, गोपाल करन गोस्वामी, अरुण, आनंद, निहारिका, सिमरन, साक्षी गोस्वामी, गार्गी गोस्वामी, अवधेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed