{"_id":"5fbe6f518ebc3eefba413b07","slug":"braj-darshan-vrindavan-news-agr469340594","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की बोतल और जूते के डिब्बे पर भगवान की तस्वीर स्वीकार नहीं: कैलाशानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की बोतल और जूते के डिब्बे पर भगवान की तस्वीर स्वीकार नहीं: कैलाशानंद
विज्ञापन
मथुरा। यमुना में दीपदान करते हुए महामंडलेश्वर कैलाशानंद ब्रह्मचारी।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। ब्रज दर्शन को हरिद्वार से आए महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि हिंदुस्तान के प्रत्येक सनातनी को जागना होगा। पैगंबर के कार्टून पर दुनिया भर में विरोध हो सकता है तो फिर गणेश, राम व शिव आदि भगवान की तस्वीरें शराब की बोतल के रैपर और जूते के डिब्बे सहित अन्य वस्तुओं के डिब्बों पर आखिर कैसे छप रही हैं।
बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक सनातनी को विरोध करना होगा कि अब किसी भी कंपनी, फैक्टरी को अब अपने रैपर पर भगवान के चित्र उपयोग नहीं करने देंगे। ऐसा करने वालों का विरोध, आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने वृंदावन से अपने 20 वर्ष पुराने नाते का हवाला देते हुए कहा कि यहां की गलियां, गंदगी और यमुना बड़ी समस्या रही है। इनकी ओर अब मुख्यमंत्री योगी ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने काशी विश्वनाथ के लिए जमीन अधिग्रहण और विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की।
इससे पूर्व मंगलवार रात स्वामी महामंडलेश्वर ने यमुना में दीपदान किया। श्रीबांकेबिहारी जी के बुधवार को दर्शन भी किए। इस दौरान उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख प्रचारक पद्म कुमार, गोवर्धन के विधायक कारिंदा सिंह, पूर्व चेयरमैन मुकेश गौतम, देवदत्त शर्मा आदि साथ रहे।