फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brahmotsav start in rangnath temple vrindavan

सोने की पूर्ण कोठी पर विराजमान होकर भगवान रंगनाथ व माता गोदा ने दिए भक्तों को दर्शन

Sat, 23 Mar 2019 06:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Mar 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
brahmotsav start in rangnath temple vrindavan
वृंदावन में भगवान रंगनाथ की शोभायात्रा निकाली गई - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में उत्तर भारत के विशालतम रंगनाथ मंदिर का ब्रह्मोत्सव का शनिवार को पूरे विधि-विधान के साथ शुभारंभ हो गया। पहले दिन रंगनाथ मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए और वैदिक परंपराओं के साथ पूजन किया गया। इसके बाद ठाकुर रंगनाथ ने पूर्ण कोठी पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन


रंगनाथ मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर से निकलकर भगवान रंगनाथ की शोभायात्रा नगर निगम चौराहा होते हुए बड़े बगीचा पहुंची, जहां दक्षिण के वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा भगवान का वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजन-अर्चन किया गया। 
विज्ञापन


शोभायात्रा का जगह जगह आरती उतारकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़े-ऊंट चल रहे थे तो उसके पीछे वेदपाठी ब्राह्मण वेद उच्चारण की ध्वनि से वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। भक्तों ने जयकारों के साथ भगवान रंगनाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बल भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सवारी के आगे चल रहा था। शोभायात्रा में अनघा श्री निवासन, स्वामी रघुनाथ, स्वामी यतिराज, रम्या, मालदा, चक्रपाणि, राजेश दुबे, तिरुपति, कन्हैया, आनंद, पंकज शर्मा, पार्षद जय शर्मा, लखन पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed