फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brahmin community protest against film article 15 in agra

ब्राह्मण समाज ने किया फिल्म आर्टिकल 15 का विरोध, सिनेमाघरों के बाहर जलाए पोस्टर

Sat, 29 Jun 2019 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
brahmin community protest against film article 15 in agra
फिल्म आर्टिकल 15 का विरोध - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म आर्टिकल 15 शुक्रवार को रिलीज हो गई है। आगरा में इस फिल्म का कड़ा विरोध किया गया। ब्राह्मण समाज ने सिनेमाघरों के बाहर फिल्म आर्टिकल 15 को पोस्टर जलाए। इससे सिनेमाघरों में अफरातफरी का माहौल रहा। 
विज्ञापन


समाज के लोगों ने कॉसमॉस मॉल स्थित सिनेमा हॉल के बाहर फिल्म आर्टिकल 15 के पोस्टर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। डॉ मदन मोहन शर्मा बताया गया कि इस फिल्म में ब्राह्मण समाज को लेकर कई दृश्य आपत्तिजनक और गलत दिखाए गए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज पूजा-पाठ कर सभी धर्मों एवं समुदाय में शांति की प्रार्थना करता है, लेकिन इस फिल्म में ब्राह्मण समाज को दुराचारी बताया गया है, जो कि हिंदू समाज की सभी जातियों के बीच में भेदभाव, वैमनस्यता पैदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदन मोहन शर्मा ने कहा कि आज बॉलीवुड ब्राह्मण समाज की गलत छवि प्रदर्शित कर रहा है। इससे समाज के लोगों में बेहद आक्रोश है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने फिल्म में ब्राह्मण समाज को लेकर दिखाए गए आपत्तिजनक दृश्यों और तथ्यों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed