{"_id":"5d15f7918ebc3e3c957a62e5","slug":"brahmin-community-protest-against-film-article-15-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण समाज ने किया फिल्म आर्टिकल 15 का विरोध, सिनेमाघरों के बाहर जलाए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण समाज ने किया फिल्म आर्टिकल 15 का विरोध, सिनेमाघरों के बाहर जलाए पोस्टर
Sat, 29 Jun 2019 12:17 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
फिल्म आर्टिकल 15 का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म आर्टिकल 15 शुक्रवार को रिलीज हो गई है। आगरा में इस फिल्म का कड़ा विरोध किया गया। ब्राह्मण समाज ने सिनेमाघरों के बाहर फिल्म आर्टिकल 15 को पोस्टर जलाए। इससे सिनेमाघरों में अफरातफरी का माहौल रहा।
समाज के लोगों ने कॉसमॉस मॉल स्थित सिनेमा हॉल के बाहर फिल्म आर्टिकल 15 के पोस्टर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। डॉ मदन मोहन शर्मा बताया गया कि इस फिल्म में ब्राह्मण समाज को लेकर कई दृश्य आपत्तिजनक और गलत दिखाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज पूजा-पाठ कर सभी धर्मों एवं समुदाय में शांति की प्रार्थना करता है, लेकिन इस फिल्म में ब्राह्मण समाज को दुराचारी बताया गया है, जो कि हिंदू समाज की सभी जातियों के बीच में भेदभाव, वैमनस्यता पैदा करता है।
विज्ञापन
मदन मोहन शर्मा ने कहा कि आज बॉलीवुड ब्राह्मण समाज की गलत छवि प्रदर्शित कर रहा है। इससे समाज के लोगों में बेहद आक्रोश है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने फिल्म में ब्राह्मण समाज को लेकर दिखाए गए आपत्तिजनक दृश्यों और तथ्यों को हटाने की मांग की है।