फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Boy's first birthday celebrated in jail

Agra News: बालक का पहला जन्मदिन जेल में मनाया

Sat, 05 Aug 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 05 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Boy's first birthday celebrated in jail
बालक का पहला जन्मदिन जेल में मनाया
विज्ञापन


-जेल अधिकारियों ने केक काटकर बच्चे को उपहार भी दिए



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जेल में 20 महीने से बंद दंपती के बच्चे के जेल में पैदा होने पर उसका पहला जन्मदिन जेल में ही मनाया गया। जेल अधिकारियों ने केक काटकर बच्चे को कई उपहार दिए। महिला बंदियों ने कार्यक्रम में मंगलगीत गाकर बच्चे को उपहार सहित बधाई दी।

थाना करहल के गांव कुम्हेरी निवासी किरन तथा उनके पति रामनिवास 11 दिसंबर 2021 से जेल में बंद हैं। किरन जब जेल में गई थी। उस समय वह गर्भवती थी। किरन ने जेल में रहने के दौरान चार अगस्त 2022 को एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे के जन्म के कुछ दिनों बाद जेल आए जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बच्चे के नामकरण संस्कार में शामिल होकर बच्चे का नाम प्रहलाद रखा था।
विज्ञापन


शुक्रवार को चार अगस्त की शाम जेल में बच्चे का पहला जन्म दिन मनाया गया। जेल अधिकारियों ने जेल में एक कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चे के साथ ही जेल अधिकारियों ने भी केक काटकर बच्चे को उपहार दिए। महिला बंदियों ने मंगलगीत गाकर कार्यक्रम को रोचक बनाया। महिला बंदियों ने भी बच्चे को उपहार भी दिए। इस मौके पर जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी, जेलर पवन कुमार त्रिवेदी, डिप्टी जेलर मनोज कुमार शुक्ला, जेल शिक्षक ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed