{"_id":"6aa218ee86fce87ad00cd28d","slug":"bank-account-was-locked-yet-cyber-fraudsters-stole-14-000-more-after-99-800-had-already-been-transferred-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी न्यूज: साइबर ठगी की ऐसी वारदात, जो सोचने पर कर देगी मजबूर; खाता लॉक था फिर भी उड़ गए रुपये!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी न्यूज: साइबर ठगी की ऐसी वारदात, जो सोचने पर कर देगी मजबूर; खाता लॉक था फिर भी उड़ गए रुपये!
Thu, 10 Sep 2026 08:11 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 10 Sep 2026 08:11 AM IST
सार
आगरा में साइबर ठगों ने पति-पत्नी के संयुक्त बैंक खाते से पहले 99,800 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए और शिकायत के बाद खाता लॉक होने के बावजूद 14 हजार रुपये और निकाल लिए। पीड़ित के मुताबिक, कुल 1,13,800 रुपये की ठगी हुई है; पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साइबर ठग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पति-पत्नी के संयुक्त बैंक खाते से 99़ 80 हजार रुपये साइबर ठगों ने दूसरे खाते में स्थानांतरित कर लिए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। बैंक को सूचना देकर खाते को लॉक करवाया। इसके बाद भी उनके खाते से 14 हजार रुपये निकाल लिए गए।
पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सूर्य लोक कॉलोनी, मऊ रोड निवासी लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि इंडियन बैंक की खंदारी शाखा में उनका और पत्नी कांति देवी का संयुक्त खाता है। 1 सितंबर को साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 99,800 रुपये निकाल लिए। रकम मुंबई के शिवम छेदीलाल सरोज नाम के बैंक खाते में गई।
उन्होंने साइबर हेल्पलाइन, थाना पुलिस दोनों जगह शिकायत की। बैंक शाखा में लिखित शिकायत कर खाते को लॉक कराया। इसके बाद भी 3 सितंबर को उनके खाते से 14 हजार रुपये निकल गए। उनके साथ कुल 1,13,800 रुपये की साइबर ठगी हुई है। बैंक में बताया जा रहा है कि एक संचार कंपनी की एप डाउनलोड कर उनके खाते से यह रकम स्थानांतरित की गई है। मामले में डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।