{"_id":"611fccc58ebc3e79eb195196","slug":"boyfriend-and-girlfriend-found-unconscious-on-the-side-of-the-highway-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: हाईवे किनारे बेहोशी की हालत में मिले प्रेमी-प्रेमिका, जांच में सामने आई यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: हाईवे किनारे बेहोशी की हालत में मिले प्रेमी-प्रेमिका, जांच में सामने आई यह बात
Fri, 20 Aug 2021 09:09 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 20 Aug 2021 09:09 PM IST
सार
अर्धबेहोशी की हालत में युवक ने बताया कि वह दोनों प्रेम करते हैं और घर से भागकर आए हैं। उन्होंने जहर खा लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र में शुक्रवार को सिरसा हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस टीम को एक पेड़ के नीचे प्रेमी युगल बेहोशी की हालत में मिले। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की है। युवक और युवती बिछवां क्षेत्र के रहने वाले हैं। होश में आने पर पुलिस उनके बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन
कुरावली थाना क्षेत्र में सिरसा हाइवे पर शुक्रवार को लोगों ने एक पेड़ के नीचे युवक और युवती को पड़ा देखा। इस बीच वहां गश्त कर रही पुलिस भी आ गई। पास जाकर देखा तो दोनों बेहोशी की हालत में थे, युवक कुछ बड़बड़ा रहा था। युवक-युवती को देख वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
अर्धबेहोशी की हालत में युवक ने बताया कि वह दोनों प्रेम करते हैं और घर से भागकर आए हैं। उन्होंने जहर खा लिया है। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में युवक ने अपना और युवती का नाम बताया। दोनों थाना बिछवां क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई ने बताया कि दोनों बेहोश की हालत में मिले हैं, उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। दोनों से पूछताछ कर जानकारी की जाएगी।