{"_id":"5ae9afeb4f1c1b46098b78c3","slug":"boy-injured-in-mobile-phone-blast","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगर आपके पास है 4G मोबाइल फोन तो हो जाएं सवाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर आपके पास है 4G मोबाइल फोन तो हो जाएं सवाधान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Wed, 02 May 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट फोन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के दौर में मोबाइल फोन सबकी जरुरत बनता जा रहा है। चलते-फिरते, उठते-बैठते, सोते-जागते हर वक्त फोन व्यक्ति के पास होता है। ऐसे में मोबाइल फोन फटने की भी घटनाएं सामने आ रही हैं।
अगर आपके पास भी मोबाइल फोन है। उसे हमेशा पास रखते हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि फोन को हमेशा अपने पास रखना घातक भी साबित हो सकता है।
यूपी के एटा में भी ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां एक कंपनी का 4जी मोबाइल फोन फटने से किशोर झुलस गया। फोन उसकी पैंट की जेब में रखा था। किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जेब में फटा मोबाइल फोन
मोबाइल फोन फटा
- फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी किशोर दीपक पुत्र धनीराम ने बुधवार को अपना 4जी मोबाइल फोन चार्ज किया। इसके बाद फोन जेब में रखकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान जेब में ही मोबाइल फोन फट गया।
मोबाइल फोन फटने से दीपक की जांघ बुरी तरह झुलस गई। स्थानीय लोग उसे जिला अस्पताल लेकर आए। घायल दीपक ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसने 1500 रुपए में 4G फोन खरीदा था। उसमें कोई खराबी नहीं थी। पता नहीं कैसे फट गया।