{"_id":"595a71904f1c1b885c8b45ab","slug":"boy-got-electrified-in-ice-factory-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ की फैक्ट्री में खेलने गए बालक को लगा करंट, तड़प-तड़प कर हुई मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ की फैक्ट्री में खेलने गए बालक को लगा करंट, तड़प-तड़प कर हुई मौत
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
child death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में बर्फ फैक्ट्री में खेलने गए दस वर्षीय बालक करंट लगने से बेहोश हो गया। परिवारीजन बालक को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला दखल निवासी सुनील कुमार के घर के समीप ही श्रीकांत की बर्फ फैक्ट्री है। सुनील का दस वर्षीय पुत्र अमित सुबह करीब दस बजे खेलते समय श्रीकांत की फैक्ट्री पर पहुंच गया था। खेलने के दौरान अमित ने फैक्ट्री में रखे फ्रीज को पकड़ लिया। इसमें करंट आने के कारण वह इसके चपेट में आ गया।
अमित के करंट लगने की जानकारी फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों ने अमित के परिवारीजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजन अमित को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही शव परिवारीजनों को सौंप दिया। कोतवाल उत्तर प्रभारी का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बालक की मौत करंट लगने के कारण हुई है।