{"_id":"61ba2d47d990f45c2b72b159","slug":"boy-drowned-in-sewer-kasganj-news-agr518002347","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में डूबकर मासूम की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में डूबकर मासूम की मौत, कोहराम
विज्ञापन
कासगंज पटियाली में नाले में गिरने से मृतक बालक हर्ष का फाइल फोटो
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली। मोहल्ला शेखान निवासी संजीत के पुत्र दो वर्षीय पुत्र हर्ष की बुधवार की सुबह नाले में डूबकर मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
मोहल्ला शेखान में हर्ष (2) सुबह आठ बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच वह बस्ती में ही घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने खेत पर चला गया। जहां वह नगर पंचायत के नाले में गिर गया। जब बालक घर के बाहर दिखाई नहीं दिया तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बालक के लापता होने की जानकारी मिलने पर सनसनी फैल गई। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जब बालक की तलाश करते हुए परिजन व बस्ती के लोग नाले के पास पहुंचे तो बालक उतराता दिखाई दे गया। परिजनों ने बालक को बाहर निकाला और चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर तहसीलदार राजीव निगम, लेखपाल रूप किशोर, विवेक कुमार, कोतवाली प्रभारी गंगा प्रसाद पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।
अकेला बेटा था हर्ष
पटियाली। हर्ष अपने परिवार का अकेला बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन रिंकी (4) है। बालक की मौत के बाद से उसकी मां वर्षा का रो रोकर बुरा हाल है।
मस्जिद से कराया अनाउंस
पटियाली। बालक के लापता हो जाने के बाद परिवार को लोग उसकी तलाश करने के साथ ही मस्जिद पहुंचे। जहां से बालक के लापता होने का अनाउंस कराया गया।
चार लाख का मिलेगा मुआवजा
पटियाली। तहसीलदार राजीव निगम ने बताया कि मृतक के बालक के परिजनों को राज्य आपदा कोष से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।