फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bounty criminal arrested in police encounter

Agra News: पुलिस मुठभेड़ में इनामी अपराधी गिरफ्तार

Fri, 15 Dec 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Dec 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bounty criminal arrested in police encounter
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम रामनगर पुल के पास पुलिस और एक इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब आधा घंटा तक दोनों ओर से गोलियां चलती रहीं। इस दौरान एसपी, सीओ मौके पर पहुंच गए। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दन्नाहार चंद्रपाल सिंह को शुक्रवार की देर शाम सूचना मिली कि 25 हजार रुपये का ईनामी बदमाश रामनगर के पास देखा गया है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर चेकिंग शुरू की। बाइक से आ रहे बदमाश को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, आरोप है कि वह पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया, इस दौरान मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश का नाम थान सिंह उर्फ आकाश निवासी गांव सलीगापुर थाना बरनाहल है। बदमाश पर करीब 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाश की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed