फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Both teams of Border Security Force reached the final of Volleyball Championship

Agra News: वॉलीबाल चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचीं सीमा सुरक्षाबल की दोनों टीमें

Sun, 24 Dec 2023 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Dec 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Both teams of Border Security Force reached the final of Volleyball Championship
वॉलीबाल चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचीं सीमा सुरक्षाबल की दोनों टीमें
विज्ञापन

- पुरुष वर्ग में देवरिया हॉस्टल को और महिला वर्ग में महाराणा प्रताप एकेडमी को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। 72वीं यूपी स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप में सीमा सुरक्षा बल लखनऊ ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में अपने अपने सेमिफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। पुरुष वर्ग के सेमिफाइनल में एसएसबी की टीम ने देवरिया हॉस्टल को और महिला वर्ग में महाराणा प्रताप एकेडमी को कराकर फाइनल में जगह बनाई।
रविवार को क्रिश्चियन मैदान में चल रही चैंपियनशिप के चौथे दिन पुरुष वर्ग के पहले सेमी फाइनल मुकाबले में सीमा सुरक्षा बल लखनऊ ने देवरिया हॉस्टल को सीधे सेटों में 25-22, 25-22, 25-22 के अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि महिला वर्ग में भी सीमा सुरक्षा बल लखनऊ की टीम ने महाराणा प्रताप एकेडमी लखनऊ को 25-11, 25-8, 25-18 से परास्त कर फाइनल में जगह बनाई। सेमिफाइनल मैच का शुभारंभ प्रतियोगिता सचिव उदय चौहान और ब्लॉक प्रमुख घिरोर सत्यपाल सिंह यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व खेले गए क्वार्टर फाइनल पुरुष वर्ग के मुकाबले में सीमा सुरक्षा बल ने लॉर्ड कृष्णा मैनपुरी को 25-23, 25-16, 25-11 से, महाराणा प्रताप एकेडमी लखनऊ ने प्रयागराज को 25-16, 25-15, 25-20 से, देवरिया हॉस्टल ने बरेली को 25-14, 25-16, 25- 16 से, यूपी पुलिस ने एनईआर गोरखपुर को 25-21, 25-22, 25-18 के अंतर से पराजित कर सेमी फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सुल्तानपुर ने प्रयागराज को 25-15, 25-14, 25-21 से, यूपी पुलिस ने आगरा को 25-6, 25-3, 25-5 से, महाराणा प्रताप एकेडमी लखनऊ ने गोरखपुर को और सीमा सुरक्षा बल लखनऊ ने हिंद एकेडमी आजमगढ़ को सीधे तीन सेटों में पराजित कर सेमिफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल आज सोमवार को दोपहर एक बजे खेला जाएगा। समापन और पुरस्कार वितरण कैबिनेट मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति जयवीर सिंह करेंगे।

इस दौरान यूपी वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव सुनील तिवारी, शिवदत्त भदौरिया, हर्ष कुमार यादव, पूर्व क्रीड़ाधिकारी सबल सिंह, डॉ.बीके सिंह, आयोजन सचिव प्रदीप चौहान, राघवेंद्र दुबे, प्रमोद दुबे बाबा, अनुपम गुप्ता, सुनील भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed