फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   borrowers insulted for making a complaint suicide by making video

मदद करने की सजा: उधार दिए थे 10 लाख रुपये, तगादा करने पर बेइज्जती; युवक ने वीडियो बनाकर की आत्महत्या

Tue, 16 May 2023 02:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 May 2023 02:29 PM IST
सार

युवक ने परिचित से लेकर मिठाई व्यापारी व एक अन्य को 10 लाख रुपये दिए थे। जब उसने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने बेइज्जती की। जिससे शर्मसार युवक ने जान दे दी। 

 

विज्ञापन
borrowers insulted for making a complaint suicide by making video
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जगनेर में तगादा करने पर कर्ज लेने वालों ने युवक को मारपीट कर उसकी बेइज्जती कर दी। इससे आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। युवक ने परिचित से उधार लेकर मिठाई व्यापारी व एक अन्य को 10 लाख रुपये दिए थे। युवक ने मृत्यु से पहले वीडियो बनाकर अपने चचेरे भाई को भेजा। चचेरे भाई की सूचना पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

परिजन के मुताबिक धनीना निवासी सुखदेव उर्फ संदीप (22) पिता के साथ खेती करते थे। उन्होंने अपने परिचित से करीब आठ माह पहले गांव के रामविलास उर्फ रामनिवास और जगनेर कस्बा स्थित एक मिठाई व्यापारी हरिओम को 5-5 लाख रुपये उधार दिए थे। रकम वापसी के लिए वह कई बार तगादा कर चुका था। आरोप है कि दोनों बहाने बनाकर उसे टहला रहे थे। रविवार की शाम भी वह दोनों के पास रुपये मांगने पहुंचा था। जहां दोनों से उसका झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों ने मारपीट कर उसे बेइज्जत करके भगा दिया। इससे परेशान होकर शाम करीब छह बजे सुखदेव उर्फ संदीप ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी सूचना उसने मथुरा में रह रहे अपने चचेरे भाई अनिल को फोन पर दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: निकाय चुनाव में हार के बाद अखिलेश का BJP पर  निशाना, बोले -भाजपा ने की बेईमानी की सारी हदें पार

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो भेजा 

कुछ देर बाद एक वीडियो भी भेजा, जिसमें दोनों को 5 -5 लाख रुपये उधार देने और वापस नहीं मिलने पर यह कदम उठाने की बात कही। साथ ही दोनों को सजा दिलाने की बात कही। चचेरे भाई ने इसकी जानकारी अन्य परिजन को दी। घरवाले उसे खोजने निकले तो सुखदेव गंभीर हालात में गांव धनीना किनारे अपनी गाड़ी में तड़पता हुआ मिला। इसके बाद उसे आगरा स्थित निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सुखदेव के पिता हरिओम सिंह ने दो नामजद के खिलाफ तहरीर दी। जगनेर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अवनीत मान ने बताया कि आरोपी हरिओम निवासी परमार कॉलोनी जगनेर को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें - मैनपुरी में एआईएमआईएम की दस्तक: अखिलेश यादव के गढ़ में ओवैसी की पार्टी ने दर्ज की जीत, सपाई हैरान

बच्चों के सिर से उठा साया, मचा कोहराम

 सुखदेव दो बहनों में अकेला भाई था। उसकी मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। बहनें और पत्नी रो-रोकर बेहाल हैं। दो बेटे ढाई वर्षीय आरव और डेढ़ वर्षीय आकाश हैं। उनके सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार में कोहराम मचा है।

ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात के बाद दूल्हे की मौत, दूल्हन की हालत देख उड़े परिजनों के होश; घर में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed