फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bomb Threat Email to Agra District Court Triggers Massive Security Search

UP: दीवानी को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मची अफरा-तफरी; बम स्क्वॉड ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mon, 09 Mar 2026 11:57 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 09 Mar 2026 11:57 AM IST
सार

आगरा जनपद न्यायालय को ईमेल के जरिए दीवानी भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। एसएसएफ और बम निरोधक दस्ते ने सुबह से ही न्यायालय परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

विज्ञापन
Bomb Threat Email to Agra District Court Triggers Massive Security Search
आगरा दीवानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा जनपद न्यायालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल प्राप्त हुई है। इस बार धमकी में लंच के दौरान दीवानी की इमारतों को निशाना बनाने की बात कही गई है। मेल मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में न्यू आगरा थाना पुलिस, एसएसएफ (स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) के जवानों और बम निरोधक दस्ते ने सुबह 8 बजे ही न्यायालय परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन

 

मिली जानकारी के अनुसार, आगरा जनपद न्यायालय को एक ऐसे ईमेल के माध्यम से यह धमकी दी गई है, जिसमें कहा गया है कि लंच के समय दीवानी की इमारतों को बम से उड़ा दिया जाएगा। इस गंभीर सूचना के प्राप्त होते ही, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत हरकत में आते हुए न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। सुबह 8 बजे से ही बम निरोधक दस्ता और एसएसएफ के जवान न्यायालय परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रहे हैं। इस दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय परिसर में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। न्यायालय आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की गहन तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed