{"_id":"5d8edc828ebc3e012f280ee4","slug":"bomb-rumor-in-bhopal-shatabdi-express-train-stopped-at-mathura-junction-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भोपाल-शताब्दी एक्सप्रेस में बम की अफवाह, मथुरा जंक्शन पर चेक हुआ एक-एक कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल-शताब्दी एक्सप्रेस में बम की अफवाह, मथुरा जंक्शन पर चेक हुआ एक-एक कोच
Sat, 28 Sep 2019 06:14 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 28 Sep 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से हबीबगंज भोपाल जा रही (ट्रेन संख्या 12002) भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार को बम की अफवाह ने हड़कंप मचा दिया। सुबह सात बजे मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर एक्सप्रेस को रोककर चेक किया गया।
एक-एक कोच को खंगाला गया। उन्नीस मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। यात्रियों में भी अफरातफरी का माहौल रहा। पूरी ट्रेन को चेक कराने के बाद रेलवे ने सूचना को किसी की शरारत माना। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
रेलवे के आगरा कंट्रोल रूम से मथुरा के स्टेशन मास्टर जेपी मीणा और आरपीएफ को सूचना देकर भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस को तत्काल चेक करने के निर्देश जारी किए गए। कहा गया कि किसी ने सूचना दी है कि एक्सप्रेस में बम रखा हुआ है।

सभी 22 कोचों में ली गई तलाशी
जब ट्रेन मथुरा जंक्शन पर सुबह 7:26 पर प्लेटफार्म एक पर पहुंची तो आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही सिविल पुलिस ने चौकसी दिखाते हुए एक-एक कोच को चेक करना शुरू कर दिया। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड भी पहुंच गए थे। सभी 22 कोच को देखा गया।
इतना ही नहीं पार्सल यान को भी बम निरोधक दस्तों ने खंगाला। इस ट्रेन का मथुरा जंक्शन पर एक मिनट का स्टॉपेज है लेकिन यहां ट्रेन 19 मिनट खड़ी रही। स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के मैसेज पर पूरी ट्रेन चेक कराई गई थी। चेक कराने के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना किया गया।