{"_id":"62d2fab0802feb3b9073fbf7","slug":"bolero-trampled-the-farmer-sitting-outside-the-house-died-mainpuri-news-agr540368129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर लगने से वृद्ध किसान की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर लगने से वृद्ध किसान की हुई मौत
विज्ञापन
भोगांव, मैनपुरी। गांव रुई के पास शुक्रवार की शाम घर के बाहर बैठे 65 वर्षीय किसान को बोलेरो ने रौंद दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन द्वारा नामजद लोगों पर कुचल कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव रुई निवासी 65 वर्षीय अहिवरन सिंह शुक्रवार की शाम मेरापुर रोड पर बने नए मकान पर गए थे। करीब 6:30 बजे वह घर के बाहर सड़क किनारे बैठे हुए थे तभी मार्ग से गुजर रही बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक अहिवरन के पुत्र अनुपम ने इसे बताया कि गांव का नामजद बोलेरो चला रहा था वहीं गांव का एक अन्य युवक बैठा हुआ था। इन लोगों ने जान बूझ कर पिता की बोलेरो से कुचल कर हत्या की है। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने कल्लू उर्फ अनुराग, विकास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।