Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bolero hits student and breaks electric pole

Agra News: छात्र को टक्कर मार बोलेरो ने तोड़ा बिजली का खंभा

Wed, 28 Jan 2026 09:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
Bolero hits student and breaks electric pole
अछनेरा। थाना अछनेरा क्षेत्र अंतर्गत महुअर–सहाई लिंक मार्ग पर बुधवार को करीब दो बजे एक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने स्कूल से लौट रहे बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी। बोलेरो सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट (11 केवी) हाई वोल्टेज बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे मे बिजली का खंभा टूटकर पास से गुजर रही नहर में जा गिरा।
विज्ञापन

खंभा गिरने से नहर के पानी में करंट फैल गया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि उस समय नहर के संपर्क में कोई व्यक्ति नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना अछनेरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। हादसे में घायल छात्र को परिजन ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed