फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bolero car trampled the person son accused of murder in Mainpuri

Mainpuri: बोलेरो की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौत, मृतक के पुत्र ने लगाया हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 16 Jul 2022 01:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Jul 2022 01:40 PM IST
सार

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र में बोलेरो कार ने एक व्यक्ति को रौंद दिया। गंभीर घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे ने बोलेरो कार चालक पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bolero car trampled the person son accused of murder in Mainpuri
मृतक किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र में गांव रुई के पास शुक्रवार की शाम बोलेरो की टक्कर लगने से एक बुजुर्ग किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने नामजद लोगों पर कुचल कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

मृतक के पुत्र ने लगाया हत्या का आरोप

थाना क्षेत्र के गांव रुई निवासी 65 वर्षीय अहिवरन सिंह शुक्रवार की शाम मेरापुर रोड पर बने नए मकान पर किसी काम से गए थे। करीब 6:30 बजे वह सड़क किनारे बैठे हुए थे, तभी मार्ग से गुजर रही एक बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में वृद्ध को जिला अस्पताल में लाया गया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उक्त घटना को मृतक अहिवरन के पुत्र अनुपम ने हादसा मानने से इंकार किया। 

विज्ञापन

दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

उसने बताया कि गांव का नामजद व्यक्ति बोलेरो चला रहा था, वहीं गांव का ही रहने वाला एक अन्य युवक गाड़ी में बैठा था। इन लोगों ने जान बूझकर पिता की बोलेरो से कुचल कर हत्या की है। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने कल्लू उर्फ अनुराग, विकास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, आरोपी लोगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed