{"_id":"669bf3e0fd26c6de06046082","slug":"body-of-young-man-found-on-railway-track-in-agra-family-members-blocked-highway-saying-that-it-was-murder-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, घरवाले बोले-हत्या की गई; कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, घरवाले बोले-हत्या की गई; कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे किया जाम
Sat, 20 Jul 2024 11:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 20 Jul 2024 11:08 PM IST
सार
आगरा में युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। घरवालों ने कहा कि बेटे की हत्या की गई है। कार्रवाई की मांग को लेकर देर शाम हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन
लोगों को समझातीं एसीपी सुकन्या शर्मा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला। खबर मिली तो रोते बिलखते घरवाले पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घरवालों ने हत्या करने की बात कहते हुए देर शाम आगरा-ग्वालियर हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची एसीपी सुकन्या शर्मा ने उन्हें समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
घटना मलपुरा थाना क्षेत्र के आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर जखोदा गांव की है। यहां शनिवार की सुबह युवक का शव के मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के शव की पहचान 40 वर्षीय देवेंद्र सिंह टेंपो चालक के रूप में हुई। मृतक की पत्नी रेणु देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और पति की हत्या की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन
देवेंद्र देर रात घर नहीं पहुंचा तो देवेंद्र की पत्नी ने अपने देवर मनीष को बताया मनीष अन्य लोगों के साथ देवेंद्र की तलाश में जुड़ गए साथ ही साथ पुलिस को भी जानकारी दी गई। मनीष ने बताया है कि ढाबे पर खाने के दौरान आपस में मारपीट हुई है। वहीं होटल स्वामी भाई मृतक देवेंद्र के टेंपो को पुलिस चौकी पर छोड़ आया है।
विज्ञापन
मनीष का आरोप है कि मेरे बड़े भाई देवेंद्र की हत्या करके शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया है। मलपुरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी पवन कुमार सैनी ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना से आक्रोशित घरवालों और गांव के लोगों ने देर शाम आगरा-ग्वालियर हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी सुकन्या शर्मा ने लोगों से बात की। उन्हें समझाकर शांत किया। इसके बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन