{"_id":"6a83440d0c92e62a2b08d687","slug":"body-of-transporter-brother-found-in-field-in-etah-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: खेत में मिली ट्रांसपोर्टर के भाई की लाश, शरीर पर थे चोट के निशान; तीन दिन से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खेत में मिली ट्रांसपोर्टर के भाई की लाश, शरीर पर थे चोट के निशान; तीन दिन से था लापता
Mon, 17 Aug 2026 10:58 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:58 PM IST
सार
यूपी के एटा जिले में तीन दिन से लापता ट्रांसपोर्टर के भाई का शव खेत में पड़ा मिला। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया। परिजन ने कहा कि शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा में घर से निकले ट्रांसपोर्टर के भाई का गांव के बाहर अपने ही खेत में धान की फसल के बीच शव मिला है। युवक 15 अगस्त को घर से निकला था और मोबाइल भी उसके पास नहीं था। परेशान परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया है। 13 अगस्त को कुछ अज्ञात युवकों के साथ उसका विवाद हुआ था। परिजन हत्या के आरोप लगा रहे हैं।
कोतवाली देहात के गांव अमरगोजिया निवासी विश्वनाथ ने पुलिस को बताया कि वह कासगंज रोड पर ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। वर्तमान में सभी लोग शहर के मोहल्ला चौंचा वनगांव में रहते हैं। भाई अजीत उर्फ रवी (24) शनिवार को घर से ऑफिस जाने की कहकर निकला था। मगर वह काफी देर तक वहां नहीं पहुंचा और घर भी नहीं लौटा। चिंतित परिजन ने आसपास व रिश्तेदारी में तलाश की। कहीं भी पता नहीं चला तो कोतवाली देहात में प्राथमिकी दर्ज कराई। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि गांव अमरगोजिया के बाहर उसके ही खेत में धान की फसल के बीच अजीत का शव पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण पहुंच गए।

शव मिलने की सूचना पर कोतवाली देहात प्रभारी केके लोधी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को आसपास से साक्ष्य संकलन करने के बाद पोस्टमार्टम कराया है। वहीं विश्वनाथ ने आरोप लगाया है कि 13 अगस्त को कुछ अज्ञात युवकों से अजीत का विवाद हुआ था। उन युवकों ने ही पीटकर अजीत की हत्या की है। बताया कि उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। इस वजह से साफ दिख रहा है कि भाई की हत्या की गई है।
सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस टीम घटना की जांच-पड़ताल कर रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।