फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bodies of two teenagers found after 24 hours

Agra News: 24 घंटे के बाद मिले दो किशोरों के शव

Sat, 13 Apr 2024 03:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 13 Apr 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Bodies of two teenagers found after 24 hours
कासगंज। जिले की हजारा नहर झाल के पुल पर बृहस्पतिवार को हुए हादसे में 5 किशोर नहर में नहाते समय डूबकर लापता हो गए। हादसे के बाद से ही पीएसी की फ्लड यूनिट किशोरों की तलाश में जुटी थीं। हादसे के 24 घंटे के बाद सर्च ऑपरेशन में जुटी टीमों ने दो किशोरों के शव बरामद किए। अन्य तीन लापता किशोरों की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं पीएसी फ्लड यूनिट की टीमों का सर्च ऑपरेशन देर सायं तक चलता रहा।हादसे के बाद से ही डीएम एवं एसपी के निर्देश पर पीएसी की फ्लड यूनिट सर्च ऑपरेशन में लगाई गई। वहीं प्राइवेट गोताखोर भी नहर में उतारे गए, लेकिन नहर में पानी की गहराई अधिक होने के कारण नहर की तलहटी तक लापता किशोरों की तलाश नहीं हो पा रही थी। विषम हालात को देखते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम गाजियाबाद से यहां पहुंची और एसडीआरएफ की टीम बरेली से यहां पहुंची। शुक्रवार सुबह से ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं पीएसी फ्लड यूनिट ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया और इस सर्च ऑपरेशन में दोपहर 2 बजे पहला शव शाहिद का बरामद हुआ। इसके बाद लगातार सर्च ऑपरेशन चलता रहा। दूसरा शव करीब 3 बजे अभिषेक का बरामद हुआ। दोनों शव बरामद करके टीमें नहर से बाहर लेकर आईं। इसके बाद लापता हुए तीन अन्य किशोरों की तलाश जारी रखी। देर सायं तक किसी अन्य लापता का शव नहीं मिल सका था। सीओ सदर अजीत चौहान की निगरानी में पूरे दिन सर्च ऑपरेशन चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed