{"_id":"6398bbe3fad3f972a64ae965","slug":"board-exam-etah-agra-news-agr556691181","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बोर्ड परीक्षा में आपत्तियों के लिए एक दिन शेष, दो दिन में 16 आई आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बोर्ड परीक्षा में आपत्तियों के लिए एक दिन शेष, दो दिन में 16 आई आपत्तियां
विज्ञापन
एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 101 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करते हुए अनंतिम सूची जारी की है। इस पर दो दिन में 16 आपत्तियां आ गई हैं। कहीं दूरी का तो कहीं अधिक परीक्षार्थियों का हवाला दिया गया है। बुधवार तक आपत्तियां प्रस्तुत करने का मौका दिया गया है।
परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए सभी प्रधानाचार्यों से विद्यालयों की व्यवस्थाओं की जानकारी मांगी गई थी। इसके बाद तीनों तहसीलों के एसडीएम द्वारा व्यवस्थाओं को परखा गया। पूरी जांच पड़ताल और रिपोर्ट मिलने के बाद परिषद ने 101 विद्यालयों को केंद्र बनाने की अनंतिम सूची रविवार देर शाम जारी कर दी। इस पर 14 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गईं। पहले दो दिनों में लोगों ने 16 आपत्तियां प्रस्तुत की हैं। जिन केंद्रों का निर्धारण हुआ है। उसमें कई स्कूलों के परीक्षार्थियों का केंद्र निर्धारित से अधिक दूर करने पर एतराज जताया गया है। वहीं कुछ केंद्रों पर अधिक परीक्षार्थी किए जाने को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इस तरह की आपत्तियां कार्यालय में पहुंच रही हैं।
मानक पूरे होने का दावा कर लगा रहे आपत्ति
कई स्कूल संचालकों की ओर से उनका केंद्र न बनने पर भी आपत्तियां लगाई जा रही हैं। उनका कहना है कि स्कूल में सभी मानक पूरे थे। इसके बावजूद केंद्र की सूची में शामिल नहीं किया गया। जबकि कुछ स्कूल ऐसे शामिल कर लिए गए हैं, जिनमें नियमानुसार मानक पूरी नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद से 101 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की गई है। 14 दिसंबर तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जो आपत्तियां मंगलवार तक मिली हैं, अधिकांश में परीक्षार्थियों के ज्यादा होने और दूरी की बात कही गई है। 14 तक मिलने वाली कुल आपत्तियाें का निस्तारण कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद अंतिम रूप से सूची जारी होगी। -मिथलेश कुमार, डीआईओएस