फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Board Exam: Correction of errors can be done till 11th December

बोर्ड परीक्षा : 11 दिसबंर तक हाे सकेगा त्रुटियों में संशोधन

Sat, 09 Dec 2023 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 09 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: Correction of errors can be done till 11th December
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षार्थियों के आवेदन की त्रुटियों को सही करने के लिए स्कूल प्रधानाचार्यों को एक और मौका दिया है। प्राधानार्याें को 11 दिसंबर तक का समय दिया गया है। ताकि इस समय के बाद प्रत्यावेदन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिले से 265 माध्यमिक स्कूलों के 40282 परीक्षार्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परिषद से परीक्षार्थियों के नाम, माता का नाम, पिता का नाम की स्पेलिंग की गलतियों, विषय कोड की गलतियों में सुधार के लिए तीन मौके दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी स्कूलों के संचालकों ने गलतियों में सुधार के लिए परिषद से प्रत्यावेदन किया गया। परीक्षार्थियों के हित को देखते हुए परिषद ने स्कूलों को त्रुटियों में सुधार के लिए एक और मौका दिया गया है। अब वह 11 दिसंबर तक प्रत्यावेदन कर सकते हैं। जिससे गलतियों को सही किया जा सके। परिषद ने साथ ही यह स्पष्ट किया है कि सुधार प्रकिया में परीक्षार्थी का पूरा नाम नहीं बदला जाएगा।
विज्ञापन

परिषद से गलतियों में सुधार के लिए अंतिम मौका दिया गया है। स्कूल संचालक 11 दिसंबर तक सुधार की प्रक्रिया को पूरा कर लें। इसके बाद मौका नहीं दिया जाएगा। यदि इसके बाद कोई विद्यालय प्रत्यावेदन करता है तो परिषद कार्रवाई करेगी- पीके मौर्य, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed