{"_id":"5e35b9348ebc3e680d0cb4be","slug":"board-exam-board-centre-kasganj-news-agr4274858111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: परीक्षा केद्रों को भेजी गई उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: परीक्षा केद्रों को भेजी गई उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की घड़ी नजदीक आते ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। शिक्षा विभाग ने सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को पहुंचा दिया है। इन उत्तर पुस्तिकाओं को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।
बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होने जा रही है। परिषद से विभाग को आवश्यकता की सभी उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हो चुकी है। जिले में 58 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए हाईस्कूल की 1044667 अ उत्तर पुस्तिकाएं, 41867 ब उत्तर पुस्तिकाएं, 10299 कला पुस्तिकाएं, इंटरमीडिएट की 84404 अ उत्तर पुस्तिकाए,25321 ब उत्तर पुस्तिकाएं 1391 कला उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई हैं। इनमें से परीक्षा केंद्र पर आवंटित छात्र संख्या के आधार पर 60 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं को पहुंचाया गया है। इन सभी उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएसएस राजपूत ने बताया कि अभी परीक्षा केंद्रों को आवश्यकता की 60 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई है। परीक्षा में छात्र उपस्थिति आदि के आधार पर यदि अन्य उत्तर पुस्तिकाओं की आवश्यकता होगी तो डिमांड के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के निर्देश दे दिए गए हैं।