{"_id":"65742092f9c6e5794d0d41e0","slug":"board-exam-2024-how-to-prepare-for-board-exams-tips-for-preparation-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Board Exam 2024: बोर्ड परीक्षा की कैसे करें तैयारी? ये टिप्स दिलाएंगे सफलता, नहीं सताएगा डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Board Exam 2024: बोर्ड परीक्षा की कैसे करें तैयारी? ये टिप्स दिलाएंगे सफलता, नहीं सताएगा डर
Sat, 09 Dec 2023 01:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:38 PM IST
सार
10वीं, 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए अब वो घड़ी नजदीक आ गई है, जब साल भर की मेहनत को दिखाने का मौका मिलेगा। बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे नंबर लाना हर छात्र-छात्रा के लिए जरूरी होता है, क्योंकि ये नंबर ही आगे की राह को आसान बनाते हैं। तो आइये जानते हैं कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें...
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा देतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के साथ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और काउंसिल फाॅर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की 10वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से शुरू हो रही हैं।
बृहस्पतिवार को बोर्ड की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसी के साथ 10 वीं और 12 वीं के छात्रों की घबराहट भी बढ़ गई है। बेहतरीन करियर बनाने के लिए बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे मार्क्स लाना जरूरी होता है क्योंकि विश्वविद्यालय स्तर पर प्रवेश से लेकर करियर की तमाम परीक्षाओं में बोर्ड परीक्षा के अंक देखे जाते हैं।
अब परीक्षा में सिर्फ दो से ढाई महीने का समय बचा है विशेषज्ञों का मानना है कि प्लानिंग बनाकर चरणबद्ध तरीके से पढ़ाई की जाए तो अभी भी पर्याप्त समय है। छात्र विषयवार टाइम टेबल बनाकर निर्धारित समय सीमा में प्रश्न पत्र हल करने का अभ्यास करें। कान्सेप्ट क्लीयर रखें और कमजोर विषय पर थोड़ा अतिरिक्त समय दें तो निश्चित ही परीक्षा में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
प्लान बना लें
आपको सबसे पहले पढ़ाई का एक प्लान बना लेना चाहिए, कि आप प्रतिदिन खुद से कितने घंटे की पढ़ाई करेंगे। जिन विषयों में आप कमजोर हैं उनके लिए ज्यादा समय रखें। साथ ही साथ हिंदी अंग्रेजी जैसे स्कोरिंग विषयों को भी समय दें। कई बार छात्र इन्हें आसान समझकर इनकी उचित तैयारी नहीं करते हैं और इससे उनके अंक प्रभावित होते हैं।
किताबें
परीक्षा की तैयारी के लिए सही किताबों का चयन भी बेहद जरूरी होता है। अंतिम समय में कई किताबों से पढ़ने की बजाए एक किताब पर ही अच्छे से फोकस करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें बोर्ड परीक्षा के लिहाज से सबसे उपयुक्त होती हैं। वहीं अन्य बोर्ड के छात्रों के लिए उनकी संबंधित बोर्ड की किताबें बेस्ट होती हैं।
नोट्स
हमेशा से कहा जाता है कि परीक्षाओं की तैयारी के लिए नोट्स बनाना बेहद प्रभावी होता है। महत्वपूर्ण प्वाइंट्स हमेशा नोट करके रख लेना चाहिए, क्योंकि उन्हीं से ज्यादा प्रश्न आते हैं। नोट्स बनाने से समय समय पर उनका रिवीजन करने में आसानी होती है, जोकि एग्जाम के समय काफी फायदेमंद होता है।
सैंपल पेपर की लें मदद
राजकीय इंटर काॅलेज आगरा के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी में सैंपल और पूर्व के वर्षों के पेपर बड़ी मदद करते हैं। इनको हल करने से आपको अंदाजा हो जाता है कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। सीबीएसई, 10वीं, 12वीं परीक्षा के सैम्पल पेपर अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराता है। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा के पिछले 2-4 सालों के पेपर भी जरूर हल करने चाहिए।
तनाव न लें
मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के मनोवैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थी तनाव न लें। पढ़ाई के बीच में छोटे-छोटे गैप लें। हल्का और सुपाच्य भोजन करें। कम से कम 6 घंटे की नींद अवश्य लें। लगातार एक ही विषय को पढ़ने के बजाए शिड्यूल बनाकर विषय बदलकर पढ़ाई करें। तनाव होने पर परिजनों या दोस्तों से बात करें। मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र भी इसमें आपकी मदद कर सकता है।