फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bloody Clash on Diwali Night in Kasganj Youth Killed Several Injured as Two Groups

UP: दिवाली की रात कासगंज में खूनी संघर्ष...एक युवक की मौत, कई लोग घायल; पुलिस से भी हुई नोकझोंक

Tue, 21 Oct 2025 10:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Oct 2025 10:41 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में दिवाली की रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया। बात इस कदर बढ़ गई कि लाठी और डंडों के साथ हथियार निकल आए। झगड़े में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद  गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
Bloody Clash on Diwali Night in Kasganj Youth Killed Several Injured as Two Groups
कासगंज पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के ढकरई गांव में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। जहां एक दबंग पक्ष के नामजद लोगों ने दूसरे पक्ष के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। वहीं मारपीट के दौरान चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने शव लाकर कोतवाली गंजडुंडवारा में रख दिया। लगभग तीन घंटे तक नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

मृतक के भाई विकास ने पुलिस को छह नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही छोटे उर्फ बिजेंद्र पुत्र रामपाल, नरेंद्र सिंह उर्फ करू, पुष्पेंद्र सिंह पुत्र नामालूम, शिव कुमार उर्फ पुच्चू, सौरभ पुत्रगण विजेंद्र निवासी ग्राम ढकरई कोतवाली गंजडुंडवारा और धनंजय सिंह पुत्र श्यामवीर सिंह निवासी ग्राम धुवियाई कोतवाली गंजडुंडवारा ने घर में घुसकर  लाठी डंडों से मारपीट की। इसके बाद अवैध हथियारों से फायरिंग कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में विनय सिंह उम्र लगभग 32 वर्ष, सुरजीत सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्रगण सुरेश सिंह राठौर कल्लू सिंह पुत्र भीकम सिंह उम्र लगभग 60 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के परिजन विकास ने बताया कि के कोतवाली में घटना की रिपोर्ट लिखाने आए थे, तभी नामजद आरोपियों ने भाई पवन पुत्र सुरेश सिंह राठौर के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विकास को इलाज के लिए कासगंज ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

 
विज्ञापन

 मृतक के परिजनों ने शव को कोतवाली गंजडुंडवारा में लाकर रख दिया। कार्रवाई की मांग को लेकर शव लगभग तीन घंटे तक कोतवाली में रखे रहे। वहीं स्थिति को देख सीओ पटियाली सन्दीप कुमार वर्मा  और नायब तहसीलदार मुकेश कुमार सहित कई थानों की पुलिस और पीएसी पहुंच गई। सीओ संदीप वर्मा ने मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

 

पुलिस ने मृतक के भाई विकास की तहरीर के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना में घायल हुए तीनों लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मृतक पवन के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली गंजडुंडवारा प्रभारी निरीक्षक भोजराज अवस्थी ने बताया कि घटना की तहरीर के आधार पर 06 नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed