{"_id":"61462c058ebc3ec5ed0aee12","slug":"blood-soaked-woman-s-body-found-on-urawar-road-agra-news-agr5080981161","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरावर रोड पर मिला खून से लथपथ महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरावर रोड पर मिला खून से लथपथ महिला का शव
विज्ञापन
शिकोहाबाद- महिला की हत्या के बाद मौके पर एकत्रित पुलिस फोर्स।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उरावर रोड पर महिला का शव पड़ा मिला। जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर एसपी ग्रामीण फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला की पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को धारदार हथियार से बिगाड़ा गया था। एसपी ग्रामीण ने फिंगर एक्सपर्ट टीम और डॉग स्क्वैड को मौके पर बुला लिया। फिंगर एक्सपर्ट टीम ने ने मौके से कई नमूने लिए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
नसीरपुर क्षेत्र के गांव नगला गिरधारी की ठार के समीप बीहड़ में उरावर की ओर जाने वाली सड़क किनारे महिला का शव रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला। खेतों में काम करने जाते समय ग्रामीणों ने महिला का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी ग्रामीण, सीओ जसराना और प्रभारी निरीक्षक नसीरपुर सीपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद फिंगर एक्सपर्ट टीम और डॉग स्क्वैड को भी बुला लिया गया।
महिला की शिनाख्त के लिए मौके पर मिले साक्ष्यों को एकत्रित किया गया। एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नरायण सिंह ने बताया कि महिला की हत्या कर शव फेंका गया है। महिला की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश की जाएगी। महिला नीले रंग की पजामी और नीले रंग का ही छींट का कुर्ता पहने हुए हैं। महिला एक बिछिया भी पहने है। कयास है कि महिला की हत्या के बाद शव फेंक दिया गया है।