फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Blood component unit unable to start due to lack of license

Agra News: लाइसेंस न मिलने से शुरू नहीं हो पा रही ब्लड कंपोनेंट यूनिट

Fri, 26 May 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Blood component unit unable to start due to lack of license
कासगंज। जिले में ब्लड कंपोनेंट यूनिट लाइसेंस न मिल पाने से शुरू नहीं हो पा रही हैं। मार्च माह में शासन से 6 मशीनों को उपलब्ध कराया गया। मशीनों के चालू न हो पाने से जरूरतमंद मरीजों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। इस समय कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। गर्मी के चलते आग की घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। यूनिट चालू न हो पाना कभी भी ऐसे मरीजों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अभी तक ब्लड बैंक की ही सुविधा है। इसमें ब्लड बैंक में जमा होने वाले रक्त की एक यूनिट एक ही व्यक्ति के काम आ सकती है। ब्लड से प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, पीआरबीसी, व क्रॉयोप्रेसीपिटेट कंपोनेंट को अलग करके प्रयोग में लाने के लिए शासन से जिला अस्पताल में इस यूनिट की स्थापना को मंजूरी दी गई। जिला अस्पताल पर संचालित होने वाली ब्लड बैंक के समीप ही इस यूनिट को स्थापित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जगह चिह्नित की गई। इसके लिए शासन से 26 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर अवमुक्त किया गया। दिसंबर तक इस कार्य को पूरा करने के निर्देश शासन से दिए गए हैं। विभाग ने इस यूनिट को संचालित करने के लिए 3 माह पहले भवन तैयार कराने के साथ ही बिजली फिटिंग का कार्य भी पूरा करा लिया है। मार्च माह के पहले सप्ताह में मशीनें भी आ गईं। जिले को पांच छोटी व एक बढ़ी मशीन उपलब्ध कराई गई है, लेकिन यूनिट अभी चालू नहीं हो सकी है, जिससे मरीजों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

कंपोनेंट की इन रोगियों को होती है जरूरत
सामान्य खून की कमी वाले मरीजों को पीआरबीसी, जलने के कारण गंभीर हुए मरीजों व कोरोना के मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाने की जरूरत होती है। जबकि डेंगू व अन्य संक्रमण वाले मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाकर बचाया जा सकता है। वहीं क्रॉयोप्रेसीपिटेट का उपयोग हीमोफीलिया या वॉन विलेब्रांड रोग के कारण रक्तस्राव के इलाज के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के लिए छह मशीनें मिली हैं, लेकिन अभी यूनिट शुरू करने के लिए शासन से लाइसेंस नहीं मिल सका है। लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा चुका है। लाइसेंस मिलते ही यूनिट को चालू किया जाएगा। -डाॅ. संजीव कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed