फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   blood camp

महादानियों ने किया रक्तदान

Sun, 14 Jun 2020 05:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
blood camp
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले रक्तदान करते डॉ. कुलदीप दीक्षित - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल स्थित ब्लडबैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 21 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से दस महादानियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने फीता काटकर किया। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से 21 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए रविवार को दस लोगों से ही रक्तदान कराया गया। शेष 11 लोग जरूरत के हिसाब से रक्तदान करेंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रक्तदान से बड़ा दान दुनियां में नहीं है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच अमर उजाला द्वारा रक्तदान कराने की पहल को कैबिनेट मंत्री ने सराहनीय कार्य बताया। शिविर में डॉ. शिखा अग्रवाल, विनोद तिवारी, रतनेश कुमार, अजय कुमार, ज्योति शर्मा, दीप्ति यादव, सौरभ कुमार, निधि गुप्ता, सतेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शिवम व आशू का सहयोग रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, अरविंद तोमर, धीरू राठौर, सीएमएस डॉ. आरके सागर, डॉ. आरके सिंह, ऋषि प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बने महादानी
डॉ. कुलदीप दीक्षित, डॉ. आक्रोश दीक्षित, कार्तिक दीक्षित, रिषभ दीक्षित, गोलू ठाकुर, प्रशांत शर्मा, मनोज कुमार, हर्ष कुमार दुबे, राहुल यादव, चमन सिंह चौहान।

नीरज बैजल ने 25वीं बार किया रक्तदान
संचेतना सोसाइटी के सचिव नीरज बैजल ने भी रविवार को 25वीं बार रक्तदान किया। उन्हें कैबिनेट मंत्री ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। रविवार को संचेतना सोसाइटी की तरफ से कुल सात लोगों ने रक्तदान किया। इससे पहले भी संचेतना सोसाइटी की ओर से रक्तदान कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed