फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   blood bank

ब्लड बैंक में एक साल से नहीं है बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था

Thu, 15 Oct 2020 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
blood bank
मैनपुरी। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में एक साल से बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था नहीं है। ये लापरवाही बृहस्पतिवार को औषधि निरीक्षक के निरीक्षण के दौरान सामने आई। इसके अलावा अन्य कई कमियां भी मिलीं। लापरवाही के लिए औषधि निरीक्षक ने ब्लड बैंक प्रभारी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक का निरीक्षण करने पहुंची। सबसे पहले यहां उन्होंने इस वर्ष कुल रक्तदान के साथ ही कुल वितरण और कुल उपलब्ध रक्त की जानकारी ली। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर व अन्य अभिलेख भी देखे। निरीक्षण के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन

पता चला कि एक साल पहले ही बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए कंपनी से अनुबंध समाप्त हो चुका है। इसके बाद कोई अनुबंध नहीं किया गया। ऐसे में साफ है कि बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। इसे बड़ी लापरवाही बताते हुए ब्लड बैंक प्रभारी को नोटिस जारी किया है। उन्होंने तत्काल बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए अनुबंध कराने के लिए भी कहा है। वहीं निरीक्षण के दौरान कुछ कमरों में सीलन भी मिली। इसे सही कराने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपलब्ध नहीं हैं थर्मोकॉल बॉक्स
ब्लड बैंक में औषधि निरीक्षक के निरीक्षण के दौरान पता चला कि यहां एक भी थर्मोकॉल बॉक्स उपलब्ध नहीं है। दरअसल इसका उपयोग ब्लड पैक को रख कर देने में किया जाता है। ताकि उसका तापमान बहुत कम या बहुत अधिक न हो जाए। लेकिन यहां बिना बॉक्स के ही ब्लड पैक दे दिया जाता है। औषधि निरीक्षक ने तत्काल थर्मोकॉल बॉक्स की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में निरीक्षण किया गया था। यहां बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण का अनुबंध समाप्त पाया गया। थर्मोकॉल बॉक्स न होने के साथ कुछ अन्य कमियां भी मिलीं। नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
उर्मिला अग्रवाल, औषधि निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed