फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   blood bank

रक्तदान कर आप भी बनें महादानी, शिविर आज

Tue, 14 Jun 2022 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
blood bank
रक्तदान कर आप भी बनें महादानी, शिविर आज
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में होगा आयोजित, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से 14 जून (मंगलवार) को रक्तदान शिविर लगेगा। शिविर में पहुंचकर रक्तदान कर आप भी महादानी बनें। अमर उजाला फाउंडेशन और एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के संयुक्त तत्वावधान में शिविर सुबह दस बजे से प्रारंभ होगा।
रक्तदान से बड़ा दुनियां में कोई दान नहीं है। 18 से 60 साल का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। इससे शरीर में कोई कमजोरी नहीं होती। शिविर का शुभारंभ डीएम हर्षिता माथुर, एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे, सीएमओ अनिल कुमार संयुक्त रूप से करेंगे। रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

- रक्तदान से शरीर में रक्त की कमी नहीं होती। एक स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान करता है तो तेजी से शरीर में रक्त बनता है। मौका मिलने पर समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। - संभव जैन, जिलाध्यक्ष, एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जो दूसरों का दर्द पहचानता है वही सच्चा इंसान कहलाता है। रक्तदान महादान है। रक्तदान कर आप किसी का जीवन बचा सकते हैं। ऐसे में रक्तदान अवश्य करें। सत्यनरायन वार्ष्णेय ।

- आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी का जीवन बचाकर खुशियां दे सकता है। रक्तदान से शरीर में किसी भी तरह की कमजोरी नही आती है। - निर्मल सक्सेना।
- आज रक्तदान करने का मौका है। यह मौका न गंवाए। खुद रक्तदान करने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। रक्तदान जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा करने जैसा है। - हिमांशु बिड़ला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed