फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   block prmukh

ब्लॉक प्रमुख मैनपुरी के मामले में निदेशक को भेजा गया पत्र

Fri, 20 Nov 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
block prmukh
मैनपुरी। क्षेत्र पंचायत प्रमुख मैनपुरी के पद पर बने रहने की शिकायत में पंचायत राज विभाग कोई निर्णय नहीं ले सका है। अब मामले में निदेशक पंचायत राज को पत्र भेजा गया है। उनसे जिला पंचायत राज अधिकारी ने मार्गदर्शन मांगा है।
विज्ञापन

लगभग एक माह पहले क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप सिंह और विवेक कुमार ने डीएम से शिकायत की थी। इसमें कहा था कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख मैनपुरी के पद पर चुने गए यश यादव नियम विरुद्ध पद पर बने हुए हैं। उनका कहना है कि ताबेपुर ग्राम पंचायत से यश यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए थे, लेकिन चार साल पहले ही ये ग्राम पंचायत पालिका में शामिल हो गई, इसके बाद उनका पद भी समाप्त हो गया।
विज्ञापन

डीएम ने मामले में डीपीआरओ स्वामीदीन को नियमानयुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। अब जिला पंचायत राज अधिकारी ने निदेशक पंचायती राज को पत्र लिखा है। उन्होंने मामले में मार्गदर्शन करने के लिए कहा है। निदेशक के मार्गदर्शन के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने बताया कि शिकायत पर डीएम ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख मैनपुरी के मामले में उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इसके तहत निदेशक पंचायती राज को पत्र भेजकर मार्गदर्शन मांगा गया है। मार्गदर्शन के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल पहले समाप्त हो गई थी पंचायत
वर्ष 2015 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुआ था। इसमें ग्राम पंचायत ताबेपुर से यश यादव को क्षेत्र पंचायत सदस्य चुना गया था। एक साल बाद वर्ष 2016 में हुए परिसीमन ये पंचायत नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हो गई थी। इसके बाद ग्राम प्रधान के अधिकार समाप्त हो गए थे, लेकिन क्षेत्र पंचायत पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed