फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   blo

855 बीएलओ ने संभाली मतदाता पुनरीक्षण की कमान

Wed, 07 Oct 2020 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
blo
07एमएनपी-28-बेवर ब्लॉक में बीएलओ की बैठक लेते तहसीलदार - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मतदाता पुनरीक्षण अभियान एक अक्तूबर से शुरू हो गया था। हालांकि बुधवार को सभी बीएलओ की तैनाती और किट वितरण के बाद कार्य अब गति पकड़ेगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आयोग के आदेश पर एक अक्तूबर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू होना था। कुछ जगह बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) ड्यूटी बदले जाने और अन्य कारणों से ये कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा था। हालांकि बुधवार को सभी तहसीलों से समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के बाद बीएलओ को जिम्मेदारी सौंपी दी गई। जिले की छह तहसीलों में कुल 855 बीएलओ तैनात किए गए हैं। ये घर-घर जाकर मतदाता सूची में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम शामिल करने के साथ ही मृतक और विवाहित युवतियों के नाम सूची से हटाएंगे। इसके लिए चुनाव आयोग ने इस बार अलग से गणना कार्ड उपलब्ध कराया है। इस पर बीएलओ को नाम जोड़ने और हटाने की जानकारी दर्ज करनी होगी।
बीएलओ किट में है ये सामान
किट में चुनाव संबंधी सामान बीएलओ को उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें अभिलेखों के रखने के लिए प्लास्टिक बैग, दो फाइल कवर, दफ्ती, पेंसिल, पेन, कार्ड होल्डर फीता, रजिस्टर आदि सामान शामिल है। प्रत्येक सामान पर राज्य निर्वाचन आयोग का लोगो नाम सहित छपवाया गया है। इससे सामान का दुरुपयोग न हो सके।
विज्ञापन

तहसीलवार बीएलओ की संख्या पर एक नजर
-मैनपुरी-102
-घिरोर-100
-कुरावली-96
किशनी-140
भोगांव-242
करहल-175
बीएलओ किट के वितरण के साथ ही मतदाता पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश एसडीएम को दिए गए हैं। पूरी ईमानदारी से कार्य करने के लिए बीएलओ को भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशा प्रिया, प्रभारी जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed