फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   blast in cracker firing machine in firozabad during marriage

फ़िरोज़ाबाद: शादी में आतिशबाजी करने वाली तोप में धमाका, चलाने वाले की मौत

Fri, 24 Nov 2017 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 24 Nov 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
blast in cracker firing machine in firozabad during marriage
मौके पर पुलिस - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद में शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला माधौगंज स्थित कई गेस्ट हाउसों में शादी समारोह थे। बारातों में आतिशबाजी चलाई जा रही थी। किसी एक बारात में आतिशबाजी चलाते समय छोटी तोप फट गई जिससे आतिशबाजी चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बैंडबाजे बारात छोड़ कर भाग गये। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


माधौगंज स्थित बटेश्वर रोड पर कुछ ही दूरी पर चार गैस्ट हाउस हैं। सभी में गुरुवार को शादी समारोह आयोजित किए जा रहे थे। बताया जाता है कि बारात चढ़त के समय आतिशबाज आतिशबाजी चलाते हुए चल रहा था। एक गैस्ट हाउस के सामने खाली जमीन पर आतिशबाज मानवेंद्र पाल (25) पुत्र ओम प्रकाश निवासी गिधौरा थाना मटसेना चला रहा था, तभी आतिशबाजी चलाने वाली छोटी तोप फट गई और उसमें से निकली लोहे की चिपट उसकी गर्दन में समा गई।
विज्ञापन


जिसके बाद युवक ने तड़फ.तड़फ कर दम तोड़ दिया। शव के पास फटी हुई तोप और माचिस पड़ी मिली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। बैंडबाजे बारात को छोड़ कर भाग गये। किसी ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाना भी मुनासिब नहीं समझा। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ ऊदल सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव के पास ही पड़ी फटी छोटी तोप, माचिस और उसके जेब में रखा पर्स, मोबाइल व अन्य सामान कब्जे में कर लिया। युवक के पर्स में रखे पेनकार्ड और आधार कार्ड से उसकी शिनख्त की। पुलिस ने युवक के घर थाना मटसेना के द्वारा सूचना कराई है। युवक के परिवारीजनों के आने के बाद ही पूरी जानकारी ज्ञात हो सकेगी। फिलहाल पुलिस गैस्ट हाउस और किसकी बारात में आतिशबाजी चलाने आया थाए की जनकारी में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed