फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   blanket

करके गरीबों को कंबल बांटे

Wed, 06 Jan 2021 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
blanket
06एमएनपी-11-घिरोर में तेहरवीं के दौरान कंबल वितरित करते सपा विधायक सोबरन सिंह - फोटो : MAINPURI
घिरोर। कस्बे के वैद्य भद्रगुप्त अग्रवाल की मृत्यु के बाद उनके पुत्रों ने तेरहवीं के स्थान पर शांतिपाठ करने के बाद गरीबों को कंबल वितरित करके अनूठी पहल की है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी 95 वर्षीय वैद्य भद्रगुप्त अग्रवाल की 27 दिसंबर को मौत हो गई थी। इसके बाद उनके बेटे देव कुमार अग्रवाल, अभय कुमार अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, अजय अग्रवाल ने पिता की आत्मा की शांति के लिए तेरहवीं के स्थान पर शांतिपाठ करके गरीबों और असहायों को कंबल बांटने के साथ ही भोजन वितरण करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बुधवार को कंबल वितरण कार्यक्रम में पहुंचे विधायक करहल सोबरन सिंह यादव ने कहा कि दान ही सबसे बड़ा धर्म है। मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को छोड़कर अगर हम गरीब और असहायों के सहयोगी होते हैं तो हमारे सामाजिक होने का सबसे बड़ा उदाहरण यही है। पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता, सतीश मधुप, सचिंद्र सिंह, सत्यवीर शर्मा, आशुतोश गुप्ता, अतुल यादव, जितेंद्र, श्याम, गंगा प्रसाद सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed