फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Black Naked Stark knocks in Chambal

ब्लैक नेक्ड स्टार्क की चंबल में दस्तक

Mon, 29 Nov 2021 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Black Naked Stark knocks in Chambal
बाह के चंबल में चब्लैक नेक्ड स्टार्क की चंबल में दस्तक। संवाद - फोटो : Agra Dehat
बाह। अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) की रेड लिस्ट में शामिल ब्लैक नेक्ड स्टार्क की ब्रीडिंग सीजन में दस्तक से चंबल में कुनबा बढ़ने की वन विभाग को उम्मीद है। यही वजह है कि बाह के गोहरा, नंदगवां, जेबरा और मुकुटपुरा के घाट पर इस चिड़िया की हर गतिविधि पर वन विभाग का नजर रख रहा है।
विज्ञापन

बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि प्राकृतिक वास कम होने की वजह से दुनियां में ब्लैक नेक्ड स्टार्क की आबादी तेजी से घट रही है। ब्लैक नेक्ड स्टार्क की चंबल में दस्तक से वंश वृद्धि की उम्मीद है। ब्रीडिंग सीजन होने की वजह से नदी किनारे के एकांत में पत्ते, लकड़ी और घास से घोंसले बनाते है। एक बार में 2 से 3 अंडे देते है। इनके विचरण पर नजर रखी जा रही है। घोंसले बनने की स्थिति में रखवाली की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

बाह। सूबे के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी अपने परिवार के साथ रविवार को नंदगवां घाट पर घड़ियाल सेंक्च्युरी की जैव विविधता को देखकर आश्चर्य चकित रह गए। ईको टूरिज्म के रुप में विकसित हो रहे स्थल की खूबसूरती उनको खूब भाई। उन्होंने रहस्य रोमांच से भरी बीहड़ की वादियां देखी। मोटर वोट से नदी में भ्रमण कर जलक्रीड़ा करते और बालू पर धूप सेकते घड़ियाल, मगरमच्छ और चंबल में गोते लगाती डॉल्फिन को देखा। मधुर कलरव करती चिड़ियों को देखकर आश्चर्य में पडे़ बिना नहीं रहे। इस दौरान बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड़, चंबल सफारी के डॉयरेक्टर आरपी सिंह ने ईको टूरिज्म और चंबल के बारे में उन्हें जानकारी दी। जैव विविधता को जानकर उन्होंने पर्यटक स्थल को सराहा भी। इस दौरान बाह के एसडीएम रतन वर्मा समेत कई अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed