फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Black marketing of tickets taking place at protected monuments, Divisional Commissioner orders investigation

गजब का हाल: संरक्षित स्मारकों पर हो रही टिकटों की कालाबाजारी, मंडलायुक्त ने दिए जांच के आदेश

Thu, 07 Nov 2024 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Nov 2024 09:34 AM IST
सार

आगरा में संरक्षित स्मारकों पर भी टिकटों की कालाबाजारी हो रही है। ये मामला संज्ञान में आने के बाद मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने जांच के आदेश दिए हैं।  एडीए सचिव और एसडीएम सदर मामले की रिपोर्ट मंडलायुक्त को देंगे।
 

विज्ञापन
Black marketing of tickets taking place at protected monuments, Divisional Commissioner orders investigation
मंडलायुक्त की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में संरक्षित स्मारकों पर टिकटों की कालाबाजारी हो रही है। एक टिकट से कई पर्यटकों को प्रवेश कराया जा रहा है। बुधवार को यह मामला पथकर सलाहकार समिति बैठक में उठा। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने टिकटों की कालाबाजारी की जांच के लिए एडीए सचिव व एसडीएम सदर की दो सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है।
विज्ञापन


पथकर सलाहकार समिति से 23 करोड़ रुपये और नगर स्तरीय अवस्थापना समिति से 10.68 करोड़ रुपये के कार्यों के प्रस्ताव पास हुए। पथकर निधि से हुए कार्यों का हिसाब प्रस्तुत नहीं करने पर मंडलायुक्त नाराजगी व्यक्त की। ताजमहल व फतेहपुर सीकरी पर लगे वाटर एटीएम से आय नहीं होने पर स्थान बदलने, फसाड लाइटिंग, थीम बेस्ट पेंटिंग, मॉडल रोड, ताज पश्चिमी गेट पार्किंग में फायर फाइटिंग सिस्टम, शिल्पग्राम से ताज पूर्वी गेट तक फसाड लाइटिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पथकर से हाथरस रोड पर अमित विहार और रामबाग पार्क तक नालियों व रास्तों का निर्माण, चंद्रशेखर पार्क में प्रकाश व्यवस्था, फतेहपुर सीकरी में दो नए वाटर एटीएम स्थापित कराने के निर्देश दिए हैं। फतेहपुर सीकरी प्रवेश द्वार पर बने आईलैंड का सुदृढ़ीकरण, बुलंद दरवाजा व रेलवे स्टेशन के आस-पास पेंटिंग कराने, गुलिस्ता टूरिस्ट रेस्टोरेंट में चिल्ड्रेन पार्क, टिकटिंग के लिए 2 नए क्योस्क व पर्यटकों के लिए बैंच स्थापित कराने के निर्देश दिए। ताज पर लॉकर रूम में बैग स्केनर, उच्च क्षमता जिससे एक बार में एक हजार टिकट जारी किए जा सके विंडो बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताज व्यू प्वाइंट से ग्यारह सीढ़ी एवं टॉवर 1 से 6 तक फेसिंग कराने के निर्देश दिए। वहीं नगरीय अवस्थापना से वायु विहार रोड को बाबूजी चौराहा तक इसी माह निर्माण कराने, अमर होटल से शमसाबाद रोड तक मॉडल रोड बनाने, शिल्पग्राम रोड पर सेल्फी पॉइंट विकसित करने और फतेहाबाद रोड पर आकर्षक पौधरोपण कराने के निर्देश मंडलायुक्त ने दिए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed