{"_id":"5f7c46c88c6f92443735a512","slug":"black-marketing-of-government-ration-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: लॉकडाउन में गरीबों के निवाले पर पड़ा डाका, जमकर हुई सरकारी राशन की कालाबाजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: लॉकडाउन में गरीबों के निवाले पर पड़ा डाका, जमकर हुई सरकारी राशन की कालाबाजारी
Tue, 06 Oct 2020 04:09 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 06 Oct 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया सरकारी राशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान गरीबों को मुफ्त मिले गेहूं और चावल को सस्ते दाम में खरीदकर दिल्ली के रेस्तरां में ज्यादा कीमत पर बेचा जा रहा था। इसका खुलासा सोमवार को आगरा में एक अवैध गोदाम से 148 कट्टे गेहूं और चावल पकड़े जाने पर हुआ। आपूर्ति विभाग और पुलिस टीम ने खाद्यान्न का लदान करने वाले दो लोग भी पकड़े हैं। इन्होंने बताया कि छह महीने से यह खेल चल रहा था। यहां भंडारण करके दिल्ली ले जाया जाता था।
विज्ञापन
टेढ़ी बगिया रोड भाटिया पेट्रोल पंप के पास गोदाम के बाहर लोडिंग वाहन खड़ा था, उसमें कट्टे लादे जा रहे थे। किसी ने सरकारी राशन की कालाबाजारी की आशंका पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पहुंची और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को भी बुला लिया। मौके पर नगला जमुनी निवासी मोहित कुमार और अवनीश निवासी नगला रामबल को पकड़ा। मोहित ने बताया कि यह गोदाम कमला नगर के राजेश गुप्ता के साथ किराए पर ले रखा है। पुलिस इनको पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन
डीएम से मांगी मुकदमे की अनुमति
गोदाम में कट्टों की जांच की तो इसमें 31 कट्टे गेहूं और 117 कट्टे चावल के पाए गए। प्रभारी डीएसओ विमल सिकरवार ने बताया कि राशन जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगी गई है। टीम में क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक रमाकांत और खाद्य अधिकारी अशोक मिश्रा रहे। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ताजगंज में भी पकड़ा जा चुका खेल
आपूर्ति विभाग और पुलिस की पूछताछ में पता चला कि यह गोदाम बीते छह महीने से अधिक समय से संचालित हो रहा है। यह लॉकडाउन में लोगों को मिल रहे निशुल्क गेहूं चावल की खरीद कर दिल्ली बेचा करते हैं। यह लोगों से 15 से 18 रुपये किलो में गेहूं और 20 से 25 रुपये किलो में चावल खरीदते हैं। इनको रेस्टोरेंट, स्टॉल पर सप्लाई किया जाता था। इससे पहले ताजगंज क्षेत्र में भी छह हजार किलो गेहूं-चावल का स्टाक पकड़ा था, जिसमें छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
लोगों ने विधायक को बुला लिया
सरकारी राशन पकड़े जाने पर गोदाम के बाहर भीड़ जुट गई। पार्षद पति और अन्य भाजपा नेता भी पहुंच गए। उन्होंने विधायक रामप्रताप सिंह को भी बुला लिया। विधायक ने कहा कि सरकारी अनाज की कालाबाजारी करने वालों को पकड़कर कार्रवाई की जाए।
लोगों ने विधायक को बुला लिया
सरकारी राशन पकड़े जाने पर गोदाम के बाहर भीड़ जुट गई। पार्षद पति और अन्य भाजपा नेता भी पहुंच गए। उन्होंने विधायक रामप्रताप सिंह को भी बुला लिया। विधायक ने कहा कि सरकारी अनाज की कालाबाजारी करने वालों को पकड़कर कार्रवाई की जाए।