फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Black marketing of Anganwadi food: Illegal warehouse made at home dal and soybean oil recovered

आंगनबाड़ी के आहार की कालाबाजारी: घर में बनाया अवैध गोदाम, 29 बैग चना दाल और 26 कार्टन सोयाबीन तेल बरामद

Sat, 28 Sep 2024 08:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Sep 2024 08:14 AM IST
सार

आगरा में आंगनबाड़ी के आहार की कालाबाजारी का खेल चल रहा था। यहां घर में अवैध गोदाम बनाया गया था। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की टीम ने नाई की मंडी, कटरा हाथीशाह में 29 बैग चना दाल, 26 कार्टन सोयाबीन का तेल सहित अन्य खाद्यान्न बरामद किया है।

 

विज्ञापन
Black marketing of Anganwadi food: Illegal warehouse made at home dal and soybean oil recovered
आंगनबाड़ी के आहार की कालाबाजारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के नाई की मंडी के कटरा हाथीशाह स्थित जर्जर मकान में शुक्रवार को आंगनबाड़ी के आहार का अवैध गोदाम पकड़ा गया। 29 बैग चना दाल, 26 कार्टन सोयाबीन का तेल, ज्वार और चावल बरामद किए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की टीम देर रात थाने में तहरीर देने पहुंची।
विज्ञापन


गरीबों के खाद्यान्न के घोटाले के मामले अभी खुलासा भी नहीं हो पाया था कि आंगनबाड़ी के पौष्टिक आहार की कालाबाजारी सामने आ गई। शुक्रवार शाम को जिला पूर्ति अधिकारी को कटरा हाथीशाह के रहने वाले प्रवीन अग्रवाल के घर पर राशन के चावल का अवैध गोदाम होने की शिकायत की गई थी। इस पर जांच के लिए टीम पहुंची। घर में बने गोदाम में आंगनबाड़ी का आहार मिला। इस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आदीश मिश्रा के साथ सहायक अधिकारी विमल टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


गोदाम में आंगनबाड़ी के चना, तेल, चावल, ज्वार मिला। गोदाम से 29 बैग चना दाल और 26 कार्टन सोयाबीन का तेल बरामद हुआ। आंगनबाड़ी केंद्र को हुई सप्लाई की जांच की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी आदीश मिश्रा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मोहल्ले के आसपास के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की जाएगी। आहार किस केंद्र के लिए भेजा गया था, इसकी जांच की जाएगी। छापे के दौरान मकान में कोई व्यक्ति नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी आहार की कालाबाजारी की शिकायत
देहात के आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक आहार की कालाबाजारी और दुकानों पर पहुंचने की शिकायतें पूर्व में आती रहीं हैं, लेकिन यह पहला मौका है, जब शहर में आंगनबाड़ी के आहार को अवैध गोदाम में रखा गया था। अछनेरा, किरावली, फतेहपुर सीकरी समेत कई जगहों से आंगनबाड़ी केंद्रों की शिकायतें मुख्य विकास अधिकारी से की गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed