फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bku kisan leaders protest against police in firozabad

फिरोजाबाद: भाकियू किसान के युवा जिलाध्यक्ष को जेल भेजने पर आक्रोश, किसान नेताओं ने घेरा थाना

Fri, 10 Sep 2021 04:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Sep 2021 04:38 PM IST
सार

विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ किसान नेताओं की जमकर नोकझोंक हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी है कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो यूनियन आंदोलन करेगी। 

विज्ञापन
bku kisan leaders protest against police in firozabad
फिरोजाबाद: थाने में जुटे किसान नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में भारतीय किसान यूनियन (किसान) के युवा जिलाध्यक्ष को तमंचा सहित पकड़कर जेल भेजने पर आक्रोशित किसान नेताओं ने शुक्रवार को थाना जसराना का घेराव किया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। किसान नेताओं ने एसएसपी से मिलने की बात कही। पुलिस ने उचित कार्रवाई की आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


गुरुवार देर शाम भारतीय किसान यूनियन (किसान) के युवा जिलाध्यक्ष बिरजू यादव का गाड़ी हटाने को लेकर पुलिस से विवाद हो गया। विवाद के दौरान पुलिस ने तलाशी में एक तमंचा एवं सात कारतूस मिलने की बात कहते हुए उन पर मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से किसान नेताओं में आक्रोश फैल गया। 
विज्ञापन


यूनियन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव शिवप्रताप सिंह के नेतृत्व में किसान नेता थाने पहुंचे और कोतवाल से बात की। इस दौरान किसान नेताओं ने पुलिस पर गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाते हुए किसान नेता के साथ चौराहे पर मारपीट करने की बात कही। किसान नेताओं ने कहा कि यूनियन को बदनाम करने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से हुई नोकझोंक
इस दौरान पुलिस के साथ किसान नेताओं की जमकर नोकझोंक भी हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। थाना में प्रदर्शन करने वालों राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह टाईगर, जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, ब्लाक अध्यक्ष सतेंद्र वर्मा, लालू आदि शामिल रहे।

भाकियू किसान के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव शिवप्रताप सिंह ने कहा कि यूनियन के पदाधिकारी के साथ पुलिस द्वारा मारपीट करने के साथ ही गलत तरीके से तमंचा दिखाकर जेल भेजा गया है। एसएसपी से मिलकर उन्हें प्रार्थना पत्र देकर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो यूनियन आंदोलन करेगी। 

कोतवाल जसराना फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा कि गाड़ी हटाने की कहने पर की युवक ने पुलिस के साथ अभद्रता की थी। वहीं तलाशी के दौरान उससे एक तमंचा एवं सात कारतूस मिले हैं। मारपीट नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed