फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP's Sunita became the President of Bilram's Nagar Panchayat

Agra News: भाजपा की सुनीता बनी बिलराम की नगर पंचायत अध्यक्ष

Sun, 14 May 2023 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
BJP's Sunita became the President of Bilram's Nagar Panchayat
कासगंज। नगर पंचायत बिलराम की चेयरमैन भाजपा की सुनीता बन गई। तीसरे चक्र में नगर पंचायत का पासा पलट गया। साइकिल व हाथी को कमल ने पछाड़ दिया। प्रत्याशी की 289 मतों से जीत होते ही मतगणना में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी के अभिकर्ताओं एवं समर्थकों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


नगर पंचायत के पहले राउंड में सपा प्रत्याशी कुसुमा देवी की साइकिल ने रफ्तार पकड़ ली। इस चक्र में सपा प्रत्याशी को 245 वोट मिले। वहीं भाजपा की सुनीता 208 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। बसपा की किरन सिंह ने 190 वोट प्राप्त किए। वहीं कांग्रेस से चुनाव लड़ी निवर्तमान चेयरमैन ज्योति 164 पाकर चौथे स्थान पर रही। दूसरे चक्र में मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी पिछड़ गई। इस चक्र में सपा प्रत्याशी ने 202 वोट प्राप्त किए, जबक बसपा ने 215 वोट। वहीं भाजपा प्रत्याशी 115 वोट ही पा सकी, जिससे वह तीसरे पायदान पर खिसक गई। कांग्रेस प्रत्याशी को माऋ 49 वोट ही मिले। मुकाबाले में सपा एवं बसपा आ गई।
विज्ञापन


तीसरा राउंड आते ही पासा फिर से पलट गया। भाजपा प्-त्याशी ने 482 वोट प्राप्त किए। जबकि सपा ने 447 एवं बसपा ने 405 वोट प्राप्त किए। जिससे भाजपा प्रत्याशी ने सपा पर 46 वोट से बढ़त बना ली। भाजपा प्रत्याशी के बढ़त बनाते ही मतगणना में पहुंचे अभिकर्ताओं के चेहरे चमक उठे। चौथे चक्र में भाजपा को 409 वोट मिले। जबकि बसपा को 353 एवं सपा को 336 वोट मिले। जिससे भाजपा प्रत्याशी ने सपा पर 119 वोटों से बढ़त बना ली। पांचवे राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बरकरार रखी। इस राउंउ में भाजपा प्रत्याशी को 317 वोट मिले। वहीं सपा को 147 एवं बसपा को 130 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी की जीत होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed