{"_id":"587e612f4f1c1b3703effe8f","slug":"bjpbj","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में आया भूचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में आया भूचाल
भाजपा में आया भूचाल
Updated Tue, 17 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
भाजपा में आया भूचाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद पार्टी में भूचाल आ गया है। कुछ सीटों को छोड़कर जिले की अधिकांश सीट पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दावेदारों के समर्थकों ने पुतले जलाए और वरिष्ठ नेताओं के घरों पर प्रदर्शन किया। मायूस दावेदार भी नफा नुकसान का आंकलन कर भविष्य की रणनीति बनाने में जुटे हैं।
सोमवार को भाजपा की लिस्ट आने के साथ ही आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। दावेदारों ने पार्टी के खिलाफ खुलकर कुछ नहीं कहा लेकिन उनके समर्थकों ने सोमवार रात में जमकर नारेबाजी की। विरोध का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया के आवास फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के कई मंडल अध्यक्ष, प्रभारी और कार्यकर्ता पहुंच गए थे। उन्होंने जमकर नारेबाजी की और टिकट बंटवारे पर नाराजगी जताई है। फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार राजकुमार चाहर के घर पर भी समर्थकों का तांता लगा रहा है। वह भी आगे की रणनीति तय करने में जुटे हैं। बुधवार को उन्होंने समर्थकों की बैठक बुलाई है। खेरागढ़ से अमर सिंह परमार विरोध का एलान कर चुके हैं। आगरा छावनी से टिकट मांग रहीं पूर्व मेयर अंजुला सिंह माहौर ने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन उनके समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सैंया में खेरागढ़ विधानसभा सीट पर क्षत्रिय समाज की अनदेखी का विरोध है। फतेहपुर सीकरी विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी उदयभान सिंह के खिलाफ महामंत्री प्रशांत पौनिया के घर प्रदर्शन हुआ। भाजपा से घोषित प्रत्याशी को बाहरी बताते हुए आक्रोश प्रकट किया। फतेहाबाद से टिकट न मिलने से गुस्साए छोटेलाल वर्मा के समर्थकों ने तहसील रोड चौराहा पर सांसद बाबूलाल और भारतीय जनता पार्टी का पुतला फूंका।
विज्ञापन