फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjpb

भाजपा: हर दिन होगी चुनावी तैयारियों की समीक्षा 

Sat, 28 Jan 2017 01:03 AM IST
भाजपा: हर दिन होगी चुनावी तैयारियों की समीक्षा 
भाजपा: हर दिन होगी चुनावी तैयारियों की समीक्षा  Updated Sat, 28 Jan 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
bjpb
bjp
विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भाजपा का प्रदेश नेतृत्व सीधे नजर रखेगा। इसके लिए स्थानीय स्तर पर हर दिन दो बार बैठक होगी। रात दस बजे तक इसकी रिपोर्ट प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजनी होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जयपुर हाउस स्थित भाजपा ब्रजक्षेत्र कार्यालय पर ब्रजक्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई। प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने हर दिन की कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। इसके लिए सुबह आठ बजे बैठक होगी। इसमें जो योजना बनेगी, उसकी रात आठ बजे समीक्षा होगी। कार्य योजना तैयार करने और समीक्षा करने की जिम्मेदारी ब्रजक्षेत्र महामंत्री अनिल चौधरी को दी गई है। प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, सहप्रभारी रमेश विधुड़ी, ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष बीएल वर्मा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


महासंपर्क अभियान कल
केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विपक्षियों पार्टियों की नाकामियों को लेकर भाजपा 29 जनवरी को महासंपर्क अभियान चलाएगी। बूथ स्तर पर पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं भाजपा का सिपाही हूं: अमर सिंह
खेरागढ़ से सपा प्रत्याशी अमर सिंह परमार टिकट कटने के बाद भाजपा में लौट आए हैं। उनका कहना है कि मैंने न तो पार्टी छोड़ी थी और न ही सपा, कांग्रेस, रालोद से टिकट मांगी थी। मैं भाजपा का सिपाही हूं और भाजपा में ही रहूंगा। बता दें कि पिछले दिनों वह भाजपा छोड़कर सपा में चले गए थे। 


चार रूठे भाजपाई माने
टिकट न मिलने से नाराज कई भाजपाइयों ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। मगर, नाम वापसी का समय आते-आते संगठन के नेताओं ने इनमें से कई बागियों को मना लिया। शुक्रवार को पूर्व मेयर बेबीरानी मौर्य, ओम प्रकाश चलनी वाले, अशोक लवानिया और कैलाश माहौर ने पर्चा वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed