फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp3

सपा के करीबी अफसरों का बंधेगा बोरिया बिस्तर 

Sun, 12 Mar 2017 01:19 AM IST
सपा के करीबी अफसरों का बंधेगा बोरिया बिस्तर 
सपा के करीबी अफसरों का बंधेगा बोरिया बिस्तर  Updated Sun, 12 Mar 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
bjp3
सपा के करीबी अफसरों का बंधेगा बोरिया बिस्तर  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सपा सरकार में मौज उड़ाने वाले अफसर बड़े बेचैन बताए जा रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा पुलिस के हैं। दूसरे नंबर पर एडीए में। प्रशासन, नगर निगम और पीडब्लूडी में भी लंबी फेहरिस्त हैं। ऐसे भी हैं जो तमाम विवाद के बावजूद हटाए नहीं गए।
विज्ञापन

आगरा में सपा की लुटिया डूब जाने की एक वजह क्राइम कंट्रोल में पुलिस का फेल हो जाना भी माना जा रहा है क्योंकि विकास कार्यों पर तो अखिलेश यादव ने काफी ध्यान दिया था। जाहिर है, भाजपा सरकार ऐसे अफसरों को पोस्टिंग पर नहीं रखना चाहेगी जो सपा शासन में फेल रहे। इस दौरान सांप्रदायिक तनाव के मामले कई बार हुए।
विज्ञापन

प्रशासन में उन अधिकारियों पर गाज गिर सकती है जो तिकड़म के जरिए लंबे समय से जिले में जमे हुए हैं। कभी किसी पद पर तो कभी किसी पर। अधिकारियों के अलावा उन नेताओं की भी मुश्किल आएगी जो अलग अलग महकमों की समिति से सपाई होने के चलते पद पाए हुए हैं। चाहे जेल विजिटर हों या सिविल डिफेंस के पदाधिकारी। इनकी अलग-अलग समिति में सिफारिशें चलने की शिकायतें रहीं। शांति समिति में भी सपा नेताओं की सिफारिश खूब चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तेज होगी मनोज गोयल की तलाश
आगरा। मथुरा की सौ करोड़ की तेल चोरी के मास्टरमाइंड मनोज गोयल की तलाश में भी अधिकारी ढिलाई बरतते रहे हैं। इसकी दो वजह बताई जाती हैं। एक तो कई अफसरों से उसके रिश्ते हैं। दूसरा वह पुलिस के काम भी खूब आया है। उसके पैसे लेकर थाने और चौकियों में लगाए गए। अब निजाम बदल गया है तो अफसरों को रवैया बदलना पड़ेगा।


होटल जोधा द ग्रेट पर गिर सकती है गाज
आगरा। एएसआई और एडीए के नियमों को ताक पर रखकर बनाए गए सिकंदरा के होटल जोधा द ग्रेट पर अब एक्शन हो सकता है। इसके मालिक के सपा नेताओं से करीबी रिश्ते बताए जाते हैं। राम गोपाल यादव ने होटल का उद्घाटन किया था। इसी के चलते माना जाता रहा कि अधिकारी एक्शन लेने में डरते रहे। अब सपा की सरकार चली गई है तो शायद अफसरों के मन से डर भी निकल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed