फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP workers brainstormed to give impetus to micro-donation

माइक्रो डोनेशन को गति देने के लिए भाजपाइयों ने किया मंथन

Fri, 22 Apr 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJP workers brainstormed to give impetus to micro-donation
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर शुक्रवार को भाजपाइयों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें माइक्रो डोनेशन को गति प्रदान करने के लिए मंथन किया गया। वहीं कार्यकर्ताओं से इस कार्य में जिम्मेदारी के साथ जुट जाने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी अपना परचम लहरा रही है। अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि हम सभी को मिलकर आगे भी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करना है। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि भाजपा का माइक्रो डोनेशन अभियान चल रहा है। इसमें सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी से जुटना है। उन्होंने बताया कि जिला कार्यालय पर आगामी 27, 28 व 29 अप्रेल को प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश के नेता भी शिरकत करेंगे। इस प्रशिक्षण वर्ग में जिला पदाधिकारी, मोर्चो के पदाधिकारी, प्रकोष्ठों, सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक का संचालन महामंत्री संजय सोलंकी ने किया। इस दौरान शिवकुमार भारद्वाज, सतेंद्र कश्यप, श्याम सुंदर गुप्ता, कुमकुम वार्ष्णेय, रामगोविंद महेरे, रामनिवास राजपूत, प्रवेंद्र राणा, बॉबी कश्यप, कृष्णा राजपूत, रविंद्र ब्रह्मचारी, कृष्णकांत वशिष्ठ, विक्रम राजपूत,धीरू चौहान, आराम सिंह शाक्य, ब्रजेंद्र सिंह, संजीव महाजन, डॉ. सांत्वना पराशर, नीतू सिंह, कुलदीप प्रतिहार, मनोज शाक्य, हिमांशु उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed