फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP worker slapped the police inspector in Mathura

मथुरा: संघ-भाजपा के कार्यकर्ताओं और पुलिस की भिड़ंत, महिला नेता ने कोतवाल को मारी चप्पल

Sun, 28 Mar 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Mar 2021 12:07 AM IST
सार

  • वृंदावन कुंभ मेला क्षेत्र में में आरएसएस के जिला प्रचारक के साथ अभद्रता और पिटाई से शुरू हुआ विवाद
  • जिला अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, महिला नेता ने कोतवाल को मारी चप्पल

विज्ञापन
BJP worker slapped the police inspector in Mathura
कोतवाल को चप्पल मारती भाजपा की महिला कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच शनिवार को भिड़ंत हो गई। पुलिस ने कुंभ मेला में देवरहा बाबा घाट पर स्नान के दौरान संघ के जिला प्रचारक के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की तो चौराहों पर पुलिसकर्मियों को भाजपाइयों ने पीट दिया। 

विज्ञापन


घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल कराने गए संघ जिला प्रचारक और भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसा दीं। इसमें कार्यकर्ता लहूलुहान हो गए तो भाजपा की जिला पंचायत सदस्य ने इंस्पेक्टर कोतवाल पर चप्पल चला दी। इस घटना के बाद दिनभर जिला संयुक्त चिकित्सालय छावनी बना रहा। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वृंदावन कुंभ क्षेत्र स्थित देवरहा बाबा घाट पर यमुना स्नान करने गए आरएसएस के जिला प्रचारक मनोज और अन्य स्वयंसेवकों के साथ पुलिसकर्मियों ने अभद्रता कर दी। आरोप है कि जिला प्रचारक के साथ मारपीट की गई। इस सूचना पर संघ और भाजपा कार्यकर्ता कुंभ क्षेत्र में जुटने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के साथ कुंभ क्षेत्र और नगर निगम चौराहा पर मारपीट कर दी। जिला प्रचारक के साथ मारपीट की सूचना पर आरएसएस और भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए। 

अफसरों ने दिया कार्रवाई का आश्वासन 
एसपी सुरक्षा रोहित मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट ने उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक के चेयरमैन पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, विधायक कारिंदा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा से वार्ता के बाद जिला प्रचारक के साथ मारपीट की घटना में दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन और रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। 

इसी प्रक्रिया में जिला प्रचारक और एक अन्य घायल स्वयंसेवक को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि भाजपाइयों ने पुलिस और मेडिकल स्टाफ के साथ अभद्रता कर दी। इस पर कोतवाली से पुलिस बल के साथ संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे इंस्पेक्टर वृंदावन अनुज कुमार ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसा दीं। इसमें भाजपा कार्यकर्ता मनीष गौतम लहूलुहान हो गए। 

दो अन्य कार्यकर्ताओं के अंदरूनी चोट आई हैं। इस पर भाजपा की जिला पंचायत सदस्य सीमा चतुर्वेदी ने इंस्पेक्टर पर चप्पल चला दी। लाठीचार्ज के खिलाफ कोतवाल की बर्खास्तगी की मांग को लेकर भाजपा और संघ कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे डीएम नवनीत चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर सहित भाजपा के शीर्ष नेता ने करीब तीन घंटे तक हंगामा के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed